खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने से मना किया तो उत्‍तर प्रदेश के खिलाड़‍ियों व कोच ने दी आत्‍महत्‍या की चेतावनी

Uttar Pradesh Kho Kho Team हिमाचल प्रदेश के ऊना में शनिवार को अंडर-14 राष्‍ट्रस्‍तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। लेकिन प्रतियोगिता के दौरान यहां एक बड़ा बवाल हो गया। यहां उत्‍तर प्रदेश से पहुंची टीम के खिलाडि़यों व कोच ने आत्‍महत्‍या करने की चेतावनी दे डाली।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:51 PM (IST)
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने से मना किया तो उत्‍तर प्रदेश के खिलाड़‍ियों व कोच ने दी आत्‍महत्‍या की चेतावनी
ऊना में अंडर-14 राष्‍ट्रस्‍तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची उत्‍तर प्रदेश की टीम।

ऊना, संवाद सहयोगी। Uttar Pradesh Kho Kho Team, हिमाचल प्रदेश के ऊना में शनिवार को अंडर-14 राष्‍ट्रस्‍तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। लेकिन प्रतियोगिता के दौरान यहां एक बड़ा बवाल हो गया। यहां उत्‍तर प्रदेश से पहुंची टीम के खिलाडि़यों व कोच ने आत्‍महत्‍या करने की चेतावनी दे डाली। ऊना के इंदिरा मैदान में उस वक्त बबाल खड़ा हो गया जब अंडर-14 राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में पहुंची उत्तर प्रदेश टीम को भाग लेने से साफ मना कर दिया गया। यह टीम कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गुप्ता सहित आयोजकों से पूछने पहुंची तो उनसे पहले ही उत्तर प्रदेश की टीम को भाग लेने की बात कही। पूरे मामले में कोच प्रीति गुप्ता ने करीब 22 खिलाड़ी बच्चों सहित आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दे दी। प्रीति गुप्ता ने मंच पर खो-खो फेडरेशन के महासचिव एमएस त्यागी पर अभद्रता करने के आरोप जड़े हैं।

दूसरी ओर इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एमएस त्यागी ने उत्तर प्रदेश से ऊना पहुंची दूसरी टीम को सही दावेदार ठहराया है। दोपहर डेढ़ बजे तक उक्त टीम को प्रतियोगिता में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जिसके लिए खो खो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के  मैनेजर पंकज कुमार द्विवेदी और कोच प्रीति गुप्ता ने बताया हमारे साथ गोरखपुर, बलिया, बस्ती अलग-अलग जिलाें के करीब 22 बच्चे ऊना की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव दिल्ली हाइकोर्ट के निर्देश पर रिटायर्ड जस्टिस डीपी सिंह ने करवाया था। इसके बाद लीगली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बाकायदा 25 हजार रुपये की फीस इंडिया खो-खो एसोसिएशन के पास जमा भी की। शुक्रवार शाम को आठ बजे जहां ऊना पहुंच गए थे। बच्चों ने भी रो-रोकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की मांग की। अन्यथा कोच प्रीति सहित मैनेजर और अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल के बाहर ही आत्महत्या करने की चेतावनी दी हैं।

राज्यपाल से भाग लेने की मांग

टीम के मैनेजर पंकज द्विवेदी ने बताया प्रतियोगिता के लिए लीगली उनकी टीम है। बच्चे पिछले कई माह से इसके लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। ऊना में खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रवेश के लिए जब राज्यपाल से मिलने की बात की गई तो बाहर से ही मना कर दिया गया। अब उनसे पत्र भेज टीम के पार्टिसिपेट करने की मांग की गई है।

कानूनन प्रतियोगिता में नहीं ले सकते भाग

भारतीय खो खो महासंघ के महासचिव एमएस त्यागी का कहना है उत्तर प्रदेश से पहुंची टीम को पूर्व में ही अमान्य करार दिया गया है। फिर भी इस प्रतियोगिता के पूर्व वहां एक सलेक्शन प्रक्रिया रखी गई थी। जिसमें उनके पदाधिकारियों को चयन के लिए आमंत्रित किया गया। लेकिन वह नहीं पहुंचे। अगर पूरे दस्तावेजों को वह पहले प्रस्तुत करते तो वह राष्ट्रीय खो-खो संघ के समक्ष उन दस्तावेजों को लाते। अब एकाएक आकर कोई भी कहे तो उसे भाग लेने कैसे दिया जा सकता है। अगर वह आत्महत्या की चेतावनी दे रहे हैं तो वह खुद गलत कर रहे हैं। कानूनन उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अधिकार नहीं है।

chat bot
आपका साथी