कुन्ना की उर्मिला देवी जर्जर स्लेटपोश मकान में रहने के लिए मजबूर

उपमंडल नादौन की पंचायत बूणी के गांव कुन्‍ना की उर्मिला देवी पत्नी विधि चंद जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। यह स्लेटपोश मकान कभी भी गिर सकता है। उर्मिला देवी के परिवार में दो बेटे हैं। कुछ वर्ष पहले पति का देहांत हो चुका है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:47 PM (IST)
कुन्ना की उर्मिला देवी जर्जर स्लेटपोश मकान में रहने के लिए मजबूर
कुन्ना की उर्मिला देवी जर्जर स्लेटपोश मकान में रहने के लिए मजबूर। जागरण

कांगू, संवाद सहयोगी। प्रदेश सरकार के बड़े-बड़े वादे जमीन पर आकर खोखले साबित होते हैं जब सरकार की योजनाएं गरीब आदमी तक नहीं पहुंच पातीं। सरकार की योजनाओं को गरीब लोगों तक पहुंचाने की जिम्मा ग्राम पंचायतों को दिया गया है। गरीब परिवारों तक इन स्कीमों को पहुंचाने में कहीं न कहीं पंचायतें भी विमुख नजर आती हैं।

ऐसा ही किस्सा उपमंडल नादौन  की ग्राम पंचायत बूणी की उर्मिला देवी पत्नी विधि चंद गांव कुन्ना के साथ घटित हुआ है। वह जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। यह स्लेटपोश मकान कभी भी गिर सकता है। उर्मिला देवी के परिवार में दो बेटे हैं। कुछ वर्ष पहले पति का देहांत हो चुका है। एक बेटा दिमागी तौर पर ठीक नहीं रहता है और दूसरा भी साधारण ही है। उर्मिला देवी के परिवार में कमाने वाला भी कोई नहीं है। परिवार पालने के लिए उसे दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ती है। उर्मिला ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

दूसरी ओर पंचायत प्रधान बूणी अमरो देवी का कहना है उर्मिला देवी पत्नी विधि चंद का मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नाम प्राथमिकता के आधार पर सहायक आयुक्त विकास एवं खंड अधिकारी नादौन को भेजा था जिसकी स्वीकृति सहायक आयुक्त विकास एवं खंड अधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल द्वारा कर दी गई है। उर्मिला देवी के मकान का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पंचायत प्रधान अमरो देवी का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए पंचायत हमेशा प्रयासरत है उनके उत्थान के लिए पंचायत प्राथमिकता के आधार पर पूूरा करेगी। उन्होंने सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल का आभार व्यक्त किया है। प्राथमिकता के आधार पर गरीब परिवार को रिहायशी मकान मिला है।

chat bot
आपका साथी