भदरोआ में उपप्रधान ने युवाओं, बुजुर्ग तथा बच्चों के लिए बनाया खेल मैदान

क्षेत्र में युवाओं को नशे की लत से बचाने के तथा खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत गगवाल के उप प्रधान अशोक कपूर ने अनोखी पहल की है। जिसमें उप प्रधान ने खुद के पैसे खर्च करके युवाओं के एक मैदान का निर्माण करवाया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:45 PM (IST)
भदरोआ में उपप्रधान ने युवाओं, बुजुर्ग तथा बच्चों के लिए बनाया खेल मैदान
खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत गगवाल के उप प्रधान अशोक कपूर ने अनोखी पहल की है

भदरोआ, मुकेश सरमाल। क्षेत्र में युवाओं को नशे की लत से बचाने के तथा खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत गगवाल के उप प्रधान अशोक कपूर ने अनोखी पहल की है। जिसमें उप प्रधान ने खुद के पैसे खर्च करके युवाओं के एक मैदान का निर्माण करवाया है। जिसमें युवा अपने आपको आर्मी की भर्ती के लिए अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य खेल गतिविधियों का भी अभ्यास कर सकेंगे।

अशोक कपूर ने बताया कि आजकल युवा नशे की तरफ जा रहे हैं तथा शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। इसलिए उनके लिए खेल के मैदान को बनाया गया है। इसमें युवा आर्मी की भर्ती के लिए अपनी शारीरिक शिक्षा ले सकेंगे तथा सुबह अच्छे स्वास्थ्य के लिए बुजुर्ग भी इस मैदान में सैर कर अपना स्वास्थ्य ठीक रख सकेंगे साथ ही उप प्रधान ने यह भी बताया कि बच्चों को खेलों की तरफ रुझान के लिए उनको खेल का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए जिम का सामान भी युवाओं को दिया जाएगा।

बहनें भी पुलिस की भर्ती के अभ्यास के लिए इस मैदान में दौड़ लगा सकेगी जोकि कोई रनिंग ट्रैक ना होने के कारण सड़क पर दौड़ लगाती है। मैदान का सभी युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहे का आह्वान किया है। बुजुर्ग भी इस मैदान का लाभ उठा सकेंगे। मैदान न होने के कारण युवाओं को परेशानी से दो चार होना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है मैदान की सुविधा युवा व अन्य ले सकेंगे। प्रयास किया जाएगा कि युवा अधिक समय मैदान में विभिन्न खेलों में गुजारें ताकि उनकी शारीरिक दक्षता पूर्ण हो सके।

chat bot
आपका साथी