Deadbody in Yamuna River : पांवटा साहिब में यमुना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

Deadbody in Yamuna River सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस को शनिवार शाम अज्ञात युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी पांवटा वीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST)
Deadbody in Yamuna River : पांवटा साहिब में यमुना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद
पांवटा साहिब में यमुना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। जागरण

नाहन, जागरण संवाददाता। Deadbody in Yamuna River, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस को शनिवार शाम अज्ञात युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी पांवटा वीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम विवेक महाजन भी मौका स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान यमुना नदी के किनारे खड़े युवाओं ने बताया था कि यमुना घाट के सामने वाले घाट पर एक व्यक्ति डूबता हुआ देखा गया। इसके बाद एसडीएम विवेक महाजन ने गोताखोरों की टीम को युवक को ढूंढने के निर्देश दिए। गोताखोरों की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा हो जाने के बाद सर्च आपरेशन रोक दिया गया। रविवार को सुबह से ही दोबारा सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दोपहर बाद एक शव यमुना नदी में तैरता पाया गया। गोताखोर इसे किनारे पर ले आए। सर्च आपरेशन में प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, राकेश, नरेश कुमार, जीत सिंह, पंकज कश्यप आदि गोताखोर शामिल रहे।

पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आस पड़ोस के पुलिस थानों और पंचायतों को खबर दी है, लेकिन कहीं पर भी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सर्च आपरेशन के दौरान यमुना घाट से युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

नशीले कैप्‍सूल के साथ एक पकड़ा

जिला सिरमौर के विशेष जांच दल (एसआइयू) ने पांवटा साहिब के बातापुल चौक के समीप एक युवक को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। सोहेल राजा निवासी भगवानपुर डाकघर पुरुवाला तहसील पांवटा साहिब बातापुल के समीप प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में था। इसी दौरान एसआइयू ने सोहेल राजा से 210 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। टीम ने सोहेल राजा के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ङ्क्षसह ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी