नगरोटा बगवां में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, युवक की मौत Kangra News

Nagrota Bagwan Accident पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत बड़ोह रोक चौक पर रात को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्‍कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कुनाल राजा का बाग तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा का निवासी था।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 02:15 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:15 PM (IST)
नगरोटा बगवां में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, युवक की मौत Kangra News
नगरोटा बगवां में बड़ोह चौक दुर्घटनाग्रस्‍त बाइक। जागरण

कांगड़ा, जेएनएन। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत बड़ोह रोक चौक पर रात को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्‍कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कुनाल राजा का बाग तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा का निवासी था। युवक नगरोटा बगवां में अपने रिश्‍तेदार के यहां आया हुआ था। यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कांगड़ा में एक दिन पहले भी एक भयानक हादसा हुआ था, जिसमें तीन युवकाें की मौत हो गई थी। कोरोना काल में लॉकडाउन खुलने के बाद हादसों के ग्राफ में बढ़ाेतरी हुई है।

chat bot
आपका साथी