गुम्मा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई, दो युवक घायल

Gumma Bike Accident मंडी पठानकोट र्हाइवे पर जोगेंद्रनगर में गुम्मा के नजदीक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:51 PM (IST)
गुम्मा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई, दो युवक घायल
मंडी पठानकोट र्हाइवे पर जोगेंद्रनगर में गुम्मा के नजदीक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी। Gumma Bike Accident, मंडी पठानकोट र्हाइवे पर जोगेंद्रनगर में  गुम्मा के नजदीक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोठी कोहड़ से जोगेंद्रनगर आ रहे युवकों की बाइक जोगेंद्रनगर शहर से करीब दस किलोमीटर दूर गुम्मा के नजदीक अनियंत्रित होकर साथ लगती पहाड़ी से जा टकराई। दोनों युवक दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ सड़क पर काफी दूर रगड़ते गए।

हादसे में बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें पहुंची हैं। दूसरे घायल की टांग व बाजू में भी आंशिक फ्रैक्चर आया है। हादसे के बाद दोनों घायल काफी समय तक सड़क पर पड़े रहे। तभी बरोट से जोगेंद्रनगर आ रहे राजेंद्र ठाकुर, गोबिंद व राहुल ने 108  एंबुलेंस के पायलट दीप कुमार व फार्मासिस्ट जालपा के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया।

डाक्‍टर अंकित ने अपने सहयोगी चिकित्सक डाक्‍टर आंचल के साथ घायलों  का उपचार किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाक्‍टर रोशन लाल कोंडल ने अस्पताल में दोनों घायलों को उपचार देने की पुष्टि करते हुए बताया की हालत खतरे से बाहर है।

थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर प्रीतम जरियाल का कहना है मंडी पठानकोट हाईवे पर गुम्मा के नजदीक बाइक दुर्घटना में दो युवकों के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के ब्यान कलमबद कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।

रास्ता रोककर पीटा, शिकायत पर केस

सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट की हरिबैहना पंचायत में एक परिवार ने व्यक्ति का रास्ता रोकर उसे बुरी तरह से पीट दिया। स्थानीय महिला संतोष कुमारी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि सुबह करीब आठ बजे रीता देवी ने अपने पति व बेटी के साथ उसके बेटे का रास्ता रोक कर डंडे से उसकी पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। संंतोष कुमारी ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी