ऊना पुलिस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के नकली सोना बेचने वाले गिरोह को दबोचा, दो किलाे नकली सोना भी किया बरामद

ऊना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जोकि नकली सोने को असली सोना बताकर लोगों को बेचने का काम करता था। इस गिरोह में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:00 AM (IST)
ऊना पुलिस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के नकली सोना बेचने वाले गिरोह को दबोचा, दो किलाे नकली सोना भी किया बरामद
ऊना पुलिस ने नकली सोने को असली सोना बताकर बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है।

ऊना, जागरण संवाददाता। ऊना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जोकि नकली सोने को असली सोना बताकर लोगों को बेचने का काम करता था। इस गिरोह में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपितों की पहचान देवी 40 पत्नी मुनी लाल निवासी सुलतानपुरी, सी-126 दिल्ली, पन्ना लाल 25 निवासी सुलतानपुरी सी-125 दिल्ली व मूलचंद 32गांव वुटराड़ा, थाना वावरी, जिला शामली उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित सगे रिश्तेदार हैं।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर के एक दुकानदार को दिल्ली व उत्तरप्रदेश का गिरोह सोना बेचने की बात कहकर अपने जाल में फंसाना चाहता था। दुकानदार को आरोपितों के हुलिए को देखकर कुछ संदेह हुआ। उसका पांच लाख रुपए में सोना लेने का सौदा तय हुआ। इसके तुरंत बाद दुकानदार इन्हें बैठाकर पैसे लाने का बहाना बनाकर वहां से गया और सीधे पुलिस थाना में गया। वहां जाकर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस को साथ लेकर दुकान पर पहुंच गया। सदर पुलिस थाना के प्रभारी सर्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने जब तीनों आरोपितों से पूछताछ की तो गिरोह के एक सदस्य ने बताया कि वह सोना बेचने का कारोबार करते हैं। इसलिए वह आपको सोना बेचना चाहते हैं।

पुलिस जब आरोपितों से पूछताछ कर रही थी तो यह वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन स्थानीय लोगों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ इन्हें दबोचा। पुलिस इन तीनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस थाना में ले गई। पुलिस ने आरोपितों के पास 2 किलो के करीब नकली सोना बरामद किया। जिसमें कुछ गहने भी थे।

मामले की पुष्टि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपितों को काे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी