फोरलेन में बदलाव न किया तो करेंगे भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी कांगड़ा ललेहड़ पंचायत के 20 परिवारों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:01 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:01 AM (IST)
फोरलेन में बदलाव न किया तो करेंगे भूख हड़ताल
फोरलेन में बदलाव न किया तो करेंगे भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : ललेहड़ पंचायत के 20 परिवारों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि मटौर-शिमला फोरलेन में बदलाव न किया तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। पंचायत उपप्रधान शशि कुमार की अगुवाई में ग्रामीणों ने कच्छियारी में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को पिछले दिनों सौंपे ज्ञापन को लेकर एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बुधवार को ललेहड़ का दौरा भी किया।

ग्रामीणों पवन कुमार, अनिल, मनी चंद, सतीश कुमार, बीर सिंह, मदन लाल, संजय, रंजनबाला, अनीता कुमारी, शास्त्री देवी, जगपाल, चंचला देवी, रानी देवी, सत्या देवी, अशोक कुमार, मोनिका, रीना देवी, वीना, सरोज कुमारी व भगवान दास ने आरोप लगाया कि फोरलेन जानबूझकर उनके घरों की ओर से निकाला जा रहा है। तर्क दिया कि फोरलेन को दूसरी ओर किया जा सकता है, लेकिन प्रभावशाली लोगों के विरोध पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। उपपधान ने कहा कि सरकार उन्हें विस्थापित होने से बचा सकती है। तर्क दिया कि विस्थापित होने वाले परिवारों का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। एसडीएम ने लोगों को बता दिया है कि जिला प्रशासन इस संबंध में कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि फोरलेन का निर्माण सर्वे के अनुसार ही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी