मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ छेड़खानी करने पर दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचे

Tampering CM Poster दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर ढालपुर के रथ मैदान में लगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बैनर से अज्ञात लोगों ने आधी रात को छेड़खानी की। इसके बाद इन बैनर को बदलना पड़ा। मामले को दशहरा उत्सव के साथ भी जोड़ा गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 09:23 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 09:23 AM (IST)
मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ छेड़खानी करने पर दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचे
रथ मैदान में लगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बैनर से अज्ञात लोगों ने आधी रात को छेड़खानी की।

कुल्लू, जेएनएन। दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर ढालपुर के रथ मैदान में लगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बैनर से अज्ञात लोगों ने आधी रात को छेड़खानी की। इसके बाद इन बैनर को बदलना पड़ा। मामले को दशहरा उत्सव के साथ भी जोड़ा गया है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी वारदात कैद हो गई, इसमें दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की पहचान 45 वर्षीय दीप कुमार निवासी बलबेहड़ कुल्लू और 54 वर्षीय पुरुषोत्तम उर्फ डेनी निवासी भूमतीर कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्‍होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अपने इस कृत्य के लिए माफी चाहते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक

कुल्लू गौरव सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी