इंदौरा के डडोली में रास्‍ते के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक का दांत टूटा Kangra News

पुलिस थाना इंदौरा के तहत एक गांव में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। घटना डडोली गांव की बताई जा रही है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 02:20 PM (IST)
इंदौरा के डडोली में रास्‍ते के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक का दांत टूटा Kangra News
इंदौरा के डडोली में रास्‍ते के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक का दांत टूटा Kangra News

भदरोया, मुकेश सरमाल। पुलिस थाना इंदौरा के तहत एक गांव में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। घटना डडोली गांव की बताई जा रही है। दोनों गुटों में एक रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला हुआ था और उसी को लेकर तीखी नोक-झोंक के बाद में झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और दोनों पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए परस्पर एक-दूसरे के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज करवाया है।

अतिरिक्त थाना प्रभारी पुलिस इंदौरा रणजीत सिंह ने बताया कृष्ण कुमार पुत्र गिरधारी लाल, निवासी गांव डडोली ने शिकायत में बताया कि अमर सिंह उनके रास्ते को बंद कर देता है और जब उसे ऐसा करने से रोको तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। इसी विवाद के कारण अमर सिंह व पूर्ण सिंह ने उससे झगड़ा कर उसे घायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने उक्‍त आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, अमर सिंह का कहना है वह दूसरे पक्ष को रास्ता दे चुका है और वे अब उसकी भूमि से जबरन रास्ता मानकर गुजरते हैं और वह अपनी निजी भूमि से उन्हें रास्ता क्यों दे? जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उक्त रास्ता कई दशकों से है और वह उनका रास्ता बंद करता है। जिस कारण लड़ाई - झगड़ा होता है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक पक्ष के शख्‍स का आरोप है कि उसका एक दांत तोड़ दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी