सुंदरनगर में प्रभावशाली व्‍यक्ति ने दो बच्‍चों की मां का कर लिया अपहरण, पीडि़त प‍ति लगा रहा न्‍याय की गुहार

Two Child Mother Kidnap बैहना गांव से दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है। महिला के पति व सास ने साथ लगते गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला के पति ने उपायुक्त मंडी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:42 AM (IST)
सुंदरनगर में प्रभावशाली व्‍यक्ति ने दो बच्‍चों की मां का कर लिया अपहरण, पीडि़त प‍ति लगा रहा न्‍याय की गुहार
सुंदरनगर उपमंडल के बैहना गांव से दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है।

मंडी, संवाद सहयोगी। Two Child Mother Kidnap, सुंदरनगर उपमंडल के बैहना गांव से दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है। महिला के पति व सास ने साथ लगते गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला के पति ने उपायुक्त मंडी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। बृज लाल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उसकी शादी किरणा देवी से हिंदू रीति रिवाज से हुई है। उनका चार साल व डेढ़ साल के दो बेटे हैं। करीब तीन माह पहले 28 अप्रैल को जामला के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। इसकी शिकायत सुंदरनगर पुलिस थाना में करवाई गई। पुलिस की ओर से मांगे सभी दस्तावेज दिए गए। बावजूद इसके उसे न्याय नहीं मिल पाया है।

अखिल भारतीय दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव व प्रवक्ता चमन राही, राज्य संयोजक सनी तथा जिला उपाध्यक्ष शशि कांत ने बताया कि महिला का अपहरण करने वाले व्यक्ति का संबंध प्रभावशाली व्यक्तियों से है। घर में  बच्चों का मां के बिना बुरा हाल है। महिला का अपहरण करने वाले व्यक्ति तथा परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर पीडि़त पति व बच्चों को न्याय प्रदान किया जाए। पीडि़त पति व बच्चों को न्याय देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की प्रति जिला पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित कर न्याय का आग्रह किया है।

बलद्वाड़ा के स्नैहरू से दो नाबालिग लापता

सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट की बलद्वाड़ा तहसील के स्नैहरू गांव में दूसरे राज्य के मजदूर की दो नाबालिग बेटियां लापता हो गई हैं। पिता ने आशंका जताई है कि कोई उनकी बेटियों को बहला फुसला कर भगा ले गया हैै। पुलिस ने शिकायत पर लापता नाबालिग की खोजबीन के लिए अभियान छेड़ दिया है। उतर प्रदेश के शाहजहां पुर के रमापुर निवासी यहां किराये के मकान में पत्नी,  तीन बेटियां व एक बेटे के साथ यहां रहता है। दंपती रोजाना मजदूरी करता है। उसकी बड़ी बेटी जमा दो तथा छोटी बेटी 16 दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वीरवार को वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने भोलू घाट गए थे। शाम को जब करीब साढ़े पांच बजे मकान में पहुंचे तब उसके बेटे ने बताया कि दोनों बहनें करीब दो बजे जाहू की तरफ गई  थी, मगर अभी तक नहीं लौटी हैं। पिता ने दोनों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थकहार कर पिता ने पुलिस से उसकी बेटियों  की तलाश करने की गुहार लगाई है। डीएसपी तिलकराज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी