Manali-Leh Road Accident: मनाली-लेह मार्ग पर दारचा में ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Manali-Leh Road Accident मनाली लेह मार्ग पर दारचा में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक एचपी 28 2069 दारचा के पास सड़क से नीचे लुढ़क गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:00 PM (IST)
Manali-Leh Road Accident: मनाली-लेह मार्ग पर दारचा में ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
मनाली लेह मार्ग पर दारचा में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

केलंग, जागरण संवाददाता। Manali-Leh Road Accident, मनाली लेह मार्ग पर दारचा में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक एचपी 28 2069 दारचा के पास सड़क से नीचे लुढ़क गया। मृतकों की शिनाख्‍त ट्रक चालक कांशी राम पुत्र नैन सिंह गांव भयान डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी व कंडक्टर अभिषेक चौधरी पुत्र कुशल चन्द गांव व डाकटर रत्ती तहसील बल्‍ह जिला मंडी के रूप मे हुई है।

पुलिस सूचना मिलते ही केलंग से घटना स्थल के लिए रवाना हुई और ट्रक से शवों को बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू लाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी केलंग मानव शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्‍वजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिवार के सदस्‍यों को सौंप दिए जाएंगे।

जोगेंद्रनगर में दो सड़क हादसों में तीन घायल

जोगेंद्रनगर। उपमंडल की नेर मझारनू सड़क पर रविवार को दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए हैं। उन्हें नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में भर्ती करवाया गया। वहां से एक युवक को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेर मझारनू सड़क पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। दूसरा हादसा भी मझारनू के नजदीक हुआ है। मनोह से मझारनू की तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवकों की एक कार से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवारों की टांग और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। बस्सी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वाहनों को कब्जे में लिया है। घायलों की पहचान 28 वर्षीय चंद्रेश कुमार निवासी काथला और शक्ति कुमार निवासी मनोह के रूप में हुई है। एएसआइ अमर, हरीश कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चंद्रेश कुमार को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी