कांग्रेस नेतृत्वहीन व दिशाहीन, प्रदेश में डबल नहीं टिप्‍पल इंजन की सरकार दे रही विकास को गति : कपूर

प्रदेश के विकास को डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिप्पल इंजन की सरकार गति दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में विकास को लेकर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:18 PM (IST)
कांग्रेस नेतृत्वहीन व दिशाहीन, प्रदेश में डबल नहीं टिप्‍पल इंजन की सरकार दे रही विकास को गति : कपूर
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चैयरमेन त्रिलोक कपूर

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। प्रदेश के विकास को डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिप्पल इंजन की सरकार गति दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में विकास को लेकर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को धर्मशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चैयरमेन त्रिलोक कपूर ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार सारा कार्यकाल कोर्ट-कचहरी में ही गुजरा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन वर्षो में हुए विकास कार्यो के चलते ही भाजपा को पंचायतीराज चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। इसी तरह आगामी नगर निगम तथा फतेहपुर उपचुनाव में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ही जीत होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और नीति है तथा हिमाचल में भी कांग्रेस नेतृत्वहीन व दिशाहीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में तो हर नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सहायता से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया भाजपा सरकार आने के बाद जोरों पर है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों द्वारा फर्जी डिग्रियां बांटने का मामला वर्तमान सरकार के समय का नहीं है, यह पिछले कई वर्षो से चला था। वर्तमान सरकार ने इस मामले को पर्दाफाश किया है और इस पर अब कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क मार्ग का भी जल्द ही कार्य आरंभ होने वाला है।

chat bot
आपका साथी