पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

जागरण टीम धर्मशाला जिलेभर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 02:31 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 02:31 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

जागरण टीम, धर्मशाला : जिलेभर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया गया। जिला कांगड़ा में केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य दलों के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों ने भी शोक सभाएं आयोजित की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र सिंह का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि

जवाली : जवाली कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को विश्रामगृह जवाली में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। ब्लाक कांग्रेस जवाली के अध्यक्ष चैन सिंह सहित महासचिव सुरिदर छिदा, नगर पंचायत चेयरमैन राजिदर कुमार, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, प्रदेश सदस्य डा. गुलशन चौधरी, विनय चौधरी, कर्ण मेहरा, महिला ब्लाक अध्यक्ष इंदु बाला, सौरभ चौधरी, संसार सिंह संसारी, नीलम कुमारी, अनूप सिंह, बीडीसी उमेश धीमान, मनमोहन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि कुमार, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, अंकित डोगरा, वेद प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सुनील डिपल, हरसर पंचायत पूर्व प्रधान देस राज, प्रदीप वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धासुमन अर्पित किए

डाडासीबा: जसवां परागपुर कांग्रेस ने ब्लाक महिला अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया की अध्यक्षता में डाडासीबा में एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोक सभा में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अन्य लोगों ने जहां पुष्पार्पित कर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी, वहीं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक घंटा बंद रहा ज्वालामुखी बाजार

ज्वालामुखी: नगर परिषद ज्वालामुखी व ब्लाक कांग्रेस ज्वालामुखी ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर परिषद ज्वालामुखी ने टाउन हाल में पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी नगर पार्षद, विमल शर्मा, बबली शर्मा, मनु शर्मा सहित मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल ज्वालामुखी के अध्यक्ष अनीश सूद के आह्वान पर ज्वालामुखी बाजार दोपहर दो बजे से लेकर तीन बजे तक बंद रहा। पुजारी महासभा ज्वालामुखी के अध्यक्ष अभिनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुजारी वर्ग ने भी दो मिनट का मौन रखा।

chat bot
आपका साथी