Transport Situation: अन्‍य राज्‍यों के लिए लंबे रूट पर बसें भेजने से पहले सीमावर्ती क्षेत्र के आरएम से होगी चर्चा

Bharat Bandh Transport Situation भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने समर्थन न करने का निर्णय भी लिया है। भारत बंद के बीच धर्मशाला से हिमाचल पथ परिवहन निगम लंबे रूट पर अपनी बसें भेज सकता है या नहीं ये फैसला आरएम धर्मशाला नहीं बल्कि बार्डर एरिया के आरएम लेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 09:37 AM (IST)
Transport Situation: अन्‍य राज्‍यों के लिए लंबे रूट पर बसें भेजने से पहले सीमावर्ती क्षेत्र के आरएम से होगी चर्चा
भारत बंद के बीच लंबे रूट पर बसें भेजने का फैसला बार्डर एरिया के आरएम लेंगे।

धर्मशाला, मुनीष गारिया। कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में आज भारत बंद का एेलान किया गया है। भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने विरोध भी जताया है कि इसे समर्थन न करने का निर्णय भी लिया है। भारत बंद के बीच धर्मशाला से हिमाचल पथ परिवहन निगम लंबे रूट पर अपनी बसें भेज सकता है या नहीं ये फैसला आरएम धर्मशाला नहीं, बल्कि बार्डर एरिया के आरएम लेंगे।

यह भी पढ़ें: LIVE Bharat Bandh Himachal: शिमला से कांगड़ा तक व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान खुले, बसें दौड़ रहीं सड़क पर

हालांकि धर्मशाला से अल सुबह निकलने वाली बसें तो प्रभावित हुई हैं, लेकिन नौ बजे के बाद लांग रूट पर बसें भेजने से पूर्व धर्मशाला व अन्य डिपो के आरएम परिवहन निगम आरएम पठानकोट, ऊना, चंडीगढ़ व परवाणु से फोन पर बात करेंगे। इस दौरान उस क्षेत्र की स्थिति का हाल जानेंगे। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा बगवां व पालमपुर डिपो से बसें लांग रूट में भेजी जाएंगी। बंद के दौरान हिमाचल के सभी रूटों पर निगम की बसें चल रही हैं।

यहां बता दें कि हिमाचल किसान संघ ने इस भारत बंद को समर्थन नहीं किया है। संघ बाकायदा बयान जारी करते हुए भारत बंद का विरोध किया है। उधर, आरएम धर्मशाला पंकज चढ्ढा ने बताया सुबह ऊना, चंडीगढ़ व पठानकोट आरएम से बात करने के बाद ही लांग रूट पर बसें भेजी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी