कांगड़ा घाटी ट्रैक पर आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां

Kangra Valley Trian Service कांगड़ा घाटी ट्रैक पर 15 जून से दो रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। पहली रेलगाड़ी पठानकोट से सुबह 7.50 बजे चलेगी और दोपहर 1.15 बजे पर बैजनाथ पहुंचेगी। यही ट्रेन दोपहर 2.10 बजे बैजनाथ से चलेगी और रात 9.30 बजे पठानकोट पहुंचेगी।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:17 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:17 AM (IST)
कांगड़ा घाटी ट्रैक पर आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां
कांगड़ा घाटी ट्रैक पर 15 जून से दो रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।

नगरोटा सूरियां, संवाद सूत्र। कांगड़ा घाटी ट्रैक पर 15 जून से दो रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। पहली रेलगाड़ी पठानकोट से सुबह 7.50 बजे चलेगी और दोपहर 1.15 बजे पर बैजनाथ पहुंचेगी। यही ट्रेन दोपहर 2.10 बजे बैजनाथ से चलेगी और रात 9.30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 10 बजे पठानकोट से चलेगी और सायं 7.40 बजे जोगेंद्रनगर पहुंचेगी। यही गाड़ी अगले दिन सुबह 7.05 बजे जोगेंद्रनगर से चलेगी और सायं 5.15 बजे पठानकोट पहुंचेगी। इस बाबत रेलवे ने सोमवार को ट्रायल कर लिया है।

पिछले साल कोविड-19 के कारण लाकडाउन लगने से रेलवे ने सभी ट्रेनें बंद कर दी थीं और इस वर्ष मार्च में दो रेलगाड़ियां शुरू की थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के साथ एक सप्ताह के भीतर ही दोनों को बंद कर दिया था। मंडल रेलवे फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि 15 जून से दो रेलगाड़ियां चलाने के लिए मंजूरी मिल गई है।

chat bot
आपका साथी