सृष्टि रचियता ऋषि मनु, माता हिडिंबा व घटोत्कच के इतिहास से रूबरू होंगे सैलानी

देश-विदेश से मनाली आने वाले सैलानी अब जल्द ही सृष्टि रचियता ऋषि मनु घाटी की आराध्यदेवी माता हिडिंबा और घटोत्कच जैसे महाभारत के महान योद्धा के इतिहास से रूबरू होंगे। धाॢमक नगरी मनाली गांव में दिल्ली के अक्षरधाम की तर्ज पर मनु धाम प्रस्तावित है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:52 AM (IST)
सृष्टि रचियता ऋषि मनु, माता हिडिंबा व घटोत्कच के इतिहास से रूबरू होंगे सैलानी
ऋषि मनु, माता हिडिंबा व घटोत्कच के इतिहास से सैलानी रूबरू होंगे । जागरण आर्काइव

मनाली, जसवंत ठाकुर। देश-विदेश से मनाली आने वाले सैलानी अब जल्द ही सृष्टि रचियता ऋषि मनु, घाटी की आराध्यदेवी माता हिडिंबा और घटोत्कच जैसे महाभारत के महान योद्धा के इतिहास से रूबरू होंगे। धार्मिक नगरी मनाली गांव में दिल्ली के अक्षरधाम की तर्ज पर मनु धाम प्रस्तावित है। सैलानी मनु मंदिर में आकर मेडिटेशन (ध्यान) के साथ-साथ देवी-देवताओं के इतिहास से भी परिचित होंगे। इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर राम सिंह ने मनु की नगरी में अक्षरधाम बनाने का सपना देखा था। मंडी के सांसद स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा ने 30 मार्च, 2015 को सभी के सहयोग से मनाली में अक्षरधाम बनाने की बात कही थी।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रदेश और इतिहास शोध संस्थान नेरी की ओर से मनाली में आयोजित कार्यक्रम में मनु धाम बनाने का जिक्र करने से एक बार फिर कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।

मनाली में 'आजादी का अमृत महोत्सवÓ के अंतर्गत 'हिंद स्वराज 1857 से 1947 तक का संघर्षÓ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री ने मनाली प्रशासन को इस दिशा में जल्द काम करने की बात कही और ग्रामीणों से जमीन व सहयोग देने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनु धाम के निर्माण में देरी हुई है, लेकिन अब इस दिशा में तेज गति से कार्य किया जाएगा। मनाली के ग्रामीण टेक राम ठाकुर ने कहा कि मनु धाम बनने से सैलानी भी महाऋषि मनु सहित माता हिडिंबा व घटोत्कच के इतिहास से रूबरू होंगे।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि ऋषि मनु का दरबार सैलानियों को मेडिटेशन करने का बेहतर स्थान है। सृष्टि के रचियता ऋषि मनु का मंदिर दिल्ली के अक्षरधाम की तर्ज पर बनने जा रहा है। स्थानीय लोगों, सरकार, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मनु धाम का निर्माण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी