बर्फ के दीदार के लिए चार किलोमीटर तक पैदल सफर करने से भी पीछे नहीं हट रहे पर्यटक

Himachal Tourists Destination कुल्लू-मनाली आ रहे पर्यटकों को बर्फ के दीदार के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। रोहतांग दर्रे में डेढ़ फीट के करीब बर्फ है। पानी व बर्फ जमने से प्रशासन ने रोहतांग दर्रा बंद कर दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:47 AM (IST)
बर्फ के दीदार के लिए चार किलोमीटर तक पैदल सफर करने से भी पीछे नहीं हट रहे पर्यटक
कुल्लू-मनाली आ रहे पर्यटकों को बर्फ के दीदार के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Himachal Tourists Destination, कुल्लू-मनाली आ रहे पर्यटकों को बर्फ के दीदार के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। रोहतांग दर्रे में डेढ़ फीट के करीब बर्फ है। पानी व बर्फ जमने से प्रशासन ने रोहतांग दर्रा बंद कर दिया है। पर्यटक बर्फ का दीदार करने की उम्मीद लिए अटल टनल होकर कोकसर पहुंच रहे हैं। यहां से पुलिस उनके वाहनों को रोहतांग की ओर जाने नहीं दे रही है। इस कारण पर्यटक तीन-चार किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांफू पहुंच रहे हैं। इन दिनों पर्यटकों की आमद अधिक नहीं है, लेकिन रौनक जारी है। अन्य राज्यों से हर दिन चार सौ से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं।

रोहतांग बंद होने से अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रोहतांग दर्रे की ओर आवाजाही रोक देने के कारण पर्यटक काफी निराश हैं। लेकिन इस मार्ग पर सफर अब खतरे से खाली नहीं है। यहां सड़क पर पानी जमने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल को पार कर कोकसर पहुंचे।

पर्यटन कारोबारी रतन व दीपक ने बताया कि हर दिन सैकड़ों पर्यटक कोकसर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटक चार किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांफू में बर्फ का दीदार कर रहे हैं। रोहतांग बंद होने से पर्यटकों को बर्फ का दीदार करने के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को धूप के बीच पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया।

उपायुक्त लाहुल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि लाहुल घाटी में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे धूप के बीच ही पर्यटन स्थलों में घूमने जाएं।

chat bot
आपका साथी