भारी बरसात के बीच भी पर्यटकों से चहकी पर्यटन नगरी मनाली, रोहतांग दर्रा बहाल, बरतनी होंगी ये सावधानियां

Guidelines For Tourists चारों तरफ बरसात भारी नुकसान कर रही है। लेकिन कुल्लू व मनाली में पर्यटकों की रौनक लगी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा खोल दिया है। पर्यटक मनाली सहित रोहतांग दर्रा व अटल टनल में घूमने का लुत्‍फ ले रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:11 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:11 PM (IST)
भारी बरसात के बीच भी पर्यटकों से चहकी पर्यटन नगरी मनाली, रोहतांग दर्रा बहाल, बरतनी होंगी ये सावधानियां
कुल्लू व मनाली में पर्यटकों की रौनक लगी हुई है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Guidelines For Tourists, चारों तरफ बरसात भारी नुकसान कर रही है। लेकिन कुल्लू व मनाली में पर्यटकों की रौनक लगी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा खोल दिया है। पर्यटक मनाली सहित रोहतांग दर्रा व अटल टनल में घूमने का लुत्‍फ ले रहे हैं। कुछ साल पहले तक कुल्लू मनाली जुलाई अगस्त महीने में पर्यटकों से सुनसान रहता था तथा ट्रैकर ही यहां की वादियों में दस्तक देते थे। लेकिन इस वर्ष इन दिनों भी हल्की रौनक दिख रही है। पर्यटन विभाग की माने तो अन्‍य राज्यों से हर रोज साढे़ तीन सौ से चार सौ के बीच पर्यटक वाहन मनाली में दस्तक दे रहे हैं।

पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। मढ़ी से राहनीनाला के बीच पत्थर व मलबा गिरने से प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बंद कर दिया था। लेकिन मौसम साफ होने व स्थिति सामान्य होते ही प्रशासन ने पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति दे दी है। अटल टनल सहित रोहतांग दर्रे में पर्यटकों से रौनक लगी हुई है।

काम कम होते ही हालांकि कुछ एक होटल बरसात के कारण बंद हो गए हैं। लेकिन कुछ एक होटलों में पर्यटकों से रौनक लगी हुई है। रोहतांग दर्रे सहित सोलंगनाला में पर्यटक कारोबार फीका पड़ने लगा है। लेकिन ठप नहीं हुआ है।

एसडीएम मनाली डॉक्‍टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा मौसम साफ होता देख आज पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति दी गई है। अन्‍य राज्य से हर रोज साढे़ तीन से चार सौ के बीच पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं। पर्यटकों से आग्रह है कि वो पुलिस को बताकर ही ट्रैकिंग के लिए जाएं और अनुभवी गाइड के साथ ही ट्रैकिंग पर निकलें। बरसात के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसलिए नदी नालों से दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा हो सकती हैं मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी, राजीव शुक्‍ला की मुलाकात से माना जा रहा तय

chat bot
आपका साथी