रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद पर्यटकों ने किया लाहुल का रुख, 24 घंटे में पांच हजार वाहन अटल टनल के आर-पार

Atal Tunnel Rohtang साफ मौसम के बावजूद जिला प्रशासन कुल्लू ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग दर्रे के बंद हो जाने से पर्यटकों का सारा बोझ अटल टनल पर पड़ गया है। 24 घंटे के बीच 5113 वाहनों ने अटल टनल को आर पार किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:42 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:42 AM (IST)
रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद पर्यटकों ने किया लाहुल का रुख, 24 घंटे में पांच हजार वाहन अटल टनल के आर-पार
24 घंटे के बीच 5113 वाहनों ने अटल टनल को आर पार किया।

मनाली, जसवंत ठाकुर। Atal Tunnel Rohtang, साफ मौसम के बावजूद जिला प्रशासन कुल्लू ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग दर्रे के बंद हो जाने से पर्यटकों का सारा बोझ अटल टनल पर पड़ गया है। 24 घंटे के बीच 5113 वाहनों ने अटल टनल को आर पार किया। इन दिनों कुल्लू मनाली आ रहे पर्यटकों को बर्फ के दीदार नहीं हो रहे हैं जिस कारण वो निराश हैं। हालांकि इस बार रोहतांग दर्रे में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ जमा है। बाबजूद इसके पर्यटक बर्फ के दीदार से वंचित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले टनल होकर लाहुल के कोकसर पहुंच रहे पर्यटकों को रोहतांग दर्रे के ग्रांफु तक भेजा जा रहा था, जिससे सैलानी बर्फ के दीदार कर रहे थे लेकिन अब लाहुल स्पीति प्रशासन ने भी पर्यटक वाहनों को कोकसर से आगे जाने पर रोक लगा दी है।

लाहुल स्पीति पुलिस की माने तो 24 घंटे के भीतर अटल टनल से 5113 वाहन आर पार हुए हैं। मनाली की ओर से हिमाचल के 1649 व अन्‍य राज्यों के 999 वाहनों ने दस्तक दी। जबकि प्रदेश के 1543 और अन्‍य राज्यों के 922 वाहनों ने लाहुल की ओर से अटल टनल पार कर मनाली का रुख किया। पुलिस के अनुसार 2648 वाहन मनाली से आए जबकि 2465 वाहन लाहुल से मनाली लौट गए।

उधर हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष पूर्ण चंद पोहलु व महासचिव संदीप कुमार ने कहा कुल्लू मनाली आ रहे पर्यटकों को बर्फ के दीदार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा मौसम साफ है तथा रोहतांग में भी बर्फ के ढेर लगे हैं लेकिन रोहतांग जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इस कारण पर्यटक बर्फ के दीदार से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा ताजा बर्फ़बारी ही अब सभी को राहत देगी। सभी को ताजा बर्फबारी का इंतजार है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि 24 घंटे के भीतर मनाली की ओर से 2648, जबकि लाहुल की ओर से 2565 वाहनों ने टनल को पार किया। उन्होंने बताया कि कुल 5113 वाहन टनल के आर पार हुए हैं।

एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए ही रोहतांग दर्रा बंद किया है। उन्होंने बताया दर्रे में पारा लुढ़कने से सड़क में बर्फ व पानी जम रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए ही वाहनों को दर्रे पर जाने को प्रतिबंध लगाया है।

chat bot
आपका साथी