पालमपुर के सौरभ वन विहार की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे पर्यटक

शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस स्थल पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM (IST)
पालमपुर के सौरभ वन विहार की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे पर्यटक
सौरभ वन विहार की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं।

पालमपुर, कुलदीप राणा। शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस स्थल पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यह पहले पर्यटकों के लिए बंद होने के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे थे। अब यह पर्यटकों के लिए खुल गया है। ऐसे में फिर से सौरभ वन विहार में चहलकदमी बढ़ गई है। कृत्रिम झील में सफाई करके फिर से पानी डाल दिया है। यहां पर नौका का भी लाभ पर्यटक ले रहे हैं।

न्यूगल खड्ड की बाढ़ ने किया नुकसान

जुलाई 2018 व 2019 में न्यूगल खड्ड में आई बाढ़ ने सौरभ वन विहार में काफी नुकसान पहुंचाया था। सौरभ वन विहार पूरी तरह से तहस नहस हो गया था, यही वजह भी रही कि इसी फिर से जान डालने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के प्रयासों से न्युगल खड्ड में स्थापित सौरभ वन विहार को फिर से बहाल करवाया गया। यही कारण भी है कि आज यहां पर पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। फिर से नौकायान शुरू हो पाया है।

शांता का ड्रीम प्रोजेक्ट है

सौरभ वन विहार पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब यहां आधुनिक टेंट, ट्री हट्स स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से सौरभ वन विहार को बाढ़ से बचाने के लिए 6.50 करोड़ रुपये से रिटेनिग दीवार लगाई जा रही है। खड्ड के बहाव काे सुगम बनाने के लिए जेसीबी मशीनें बीच से मलवा हटाने में जुटी हुईं हैं।

chat bot
आपका साथी