छितकुल में फंसे पर्यटक व स्थानीय लोग निकाले, 150 लोग फंस गए थे यहां

किन्नौर जिले की सांगला घाटी के बटसेरी में हुए हादसे के बाद छितकुल में फंसे पर्यटकों को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया है। यहां 150 के करीब स्थानीय लोग व पर्यटक फंसे थे। इस भूस्खलन के बाद क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कट गया था।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:50 PM (IST)
छितकुल में फंसे पर्यटक व स्थानीय लोग निकाले, 150 लोग फंस गए थे यहां
छितकुल में फंसे लोगों को निकाल लिया है। बटसेरी हादसे के बाद लोग फंस गए थे। जागरण आर्काइव

रिकांगपिओ (किन्नौर), संवाद सहयोगी। किन्नौर जिले की सांगला घाटी के बटसेरी में हुए हादसे के बाद छितकुल में फंसे पर्यटकों को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया है। यहां 150 के करीब स्थानीय लोग व पर्यटक फंसे थे। इस भूस्खलन के बाद क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कट गया था। काई मार्ग क्षतिग्र्रस्त होने के कारण पर्यटक भी इस इलाके में फंस गए थे, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि मार्ग जल्द बहाल हो जाए। हालांकि इसे तब तक यातायात के लिए बंद ही रखा जाएगा, जब तक लोक निर्माण विभाग से क्लीयरेंस नहीं मिल जाती।

जिला प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी वहां से गुजरने पर रोक लगाई है। प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्र्रस्त पुल को पार कर रहे हैं, ऐसे लोगों का पता चलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक करोड़ तीस लाख का हुआ नुकसान

किन्नौर जिले की सांगली तहसील के तहसीलदार जयचंद ने बताया कि इस भूस्खलन से एक करोड़ 30 लाख की लागत से बना बटसेरी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह अन्य भी नुकसान हुआ है। सांगला-छितकुल सड़क जगह-जगह से टूट गई है। इसमें वन विभाग को 45 लाख, बागवानों को तीन लाख, सामुदायिक स्नानाघर बटसेरी 10 लाख व वर्षाशालिका बटसेरी का सात लाख का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी