कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पर्यटन कारोबारियों की रंगीन होली, यहां 90 फीसद होटल हुए पैक

Himacahl Tourism कोविड-19 काल से आर्थिक मंदी से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए होली रंगीन हो गई है। 90 फीसद होटल मैक्लोडगंज व नड्डी में पैक हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं और पर्यटकों की आमद बढ़ने से काफी खुश हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 11:28 AM (IST)
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पर्यटन कारोबारियों की रंगीन होली, यहां 90 फीसद होटल हुए पैक
कोविड-19 काल से आर्थिक मंदी से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए होली रंगीन हो गई है।

धर्मशाला, जेएनएन। कोविड-19 काल से आर्थिक मंदी से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए होली रंगीन हो गई है। 90 फीसद होटल मैक्लोडगंज व नड्डी में पैक हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं और पर्यटकों की आमद बढ़ने से काफी खुश हैं। होटल कारोबारियों की ओर से होटलों में पर्यटकों को 35 फीसद तक छूट भी दी जा रही है। मैक्लोडगंज व नड्डी में पड़ोसी राज्यों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां पर ट्रैकिंग का भी लुत्फ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि त्रियुंड में भी एक सप्ताह में करीब एक हजार पर्यटक ट्रैकिंग कर चुके हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया वीकेंड पर 90 फीसद ऑक्‍यूपेंसी रही है। कोविड-19 नियमों की पालना की जा रही है। लंबे अंतराल के बाद इतनी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचे हैं। यह पर्यटन व्यवसाय व कारोबारियों के लिए एक सुखद खबर है। हालांकि कोविड-19 की चुनौती अभी तक बरकरार है। इससे निपटने के लिए सभी को सजग रहना होगा। न केवल निजी होटल बल्‍कि पर्यटन निगम के होटलों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी