त्योहारी सीजन में पर्यटन को गति, प्रतिदिन 90 हजार पर्यटक आ रहे प्रदेश में घूमने

देवभूमि हिमाचल में त्योहारी सीजन के दौरान पर्यटन ने गति पकड़ ली है। नवरात्र में शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए हैं। नवरात्र के दौरान दूसरे राज्यों से रोजाना 90 हजार लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:20 PM (IST)
त्योहारी सीजन में पर्यटन को गति, प्रतिदिन 90 हजार पर्यटक आ रहे प्रदेश में घूमने
कांगड़ा के बज्रेश्वरी देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। देवभूमि हिमाचल में त्योहारी सीजन के दौरान पर्यटन ने गति पकड़ ली है। नवरात्र में शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए हैं। नवरात्र के दौरान दूसरे राज्यों से रोजाना 90 हजार लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत तो यह संख्या बढ़कर सवा लाख तक पहुंच रही है। पूर्व राज्यों सहित दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ की सैर करने पहुंच रहे हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम कमरों की आनलाइन बुङ्क्षकग में 20 फीसद तक की छूट दे रहा है। निजी होटल व्यवसायी भी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के पैकेज दे रहे हैं। कोरोना से हालत सुधरने के बाद त्योहारी सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बंगाल के पर्यटकों की भरमार

शिमला में इस समय दस हजार से अधिक संख्या में पर्यटक सैर कर मनाली, धर्मशाला घूमकर शक्तिपीठों के दर्शन कर रहे हैं। शिमला स्थित कालीबाड़ी में ठहरने के लिए फिलहाल कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। मां जगतधात्री टुयर एंड ट्रेवलर्स के मालिक सुरेंद्र भट्टाचार्य का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद पहली बाद कालीबाड़ी में इतनी संख्या में बंगाल के पर्यटक पहुंचे हैं।

chat bot
आपका साथी