कांगड़ा के तीन नगर निकायों में फैसला आज किसके सिर सजेगा ताज

कांगड़ा की तीन नगर निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला आजा होगा। नगर परिषद कांगड़ा सहित नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला व जवाली में शपथ समारोह के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला नहीं हो पाया था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:18 PM (IST)
कांगड़ा के तीन नगर निकायों में फैसला आज किसके सिर सजेगा ताज
कांगड़ा के तीन नगर निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला आजा होगा।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा के तीन नगर निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला आज होगा। नगर परिषद कांगड़ा सहित नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला व जवाली में शपथ समारोह के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला नहीं हो पाया था। इन तीनों ही जगहों पर शपथ तो संबंधित उपमंडलाधिकारियों द्वार नव निर्वाचित पार्षदों को दिलवाई गई थी। लेकिन इसके बाद आपसी सहमति इन तीनों ही नगर निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नहीं बन पाई।

शपथ समारोह के बाद कोरम पूरा नहीं हुआ था और उसके बाद इन तीनों की नगर निकायों में दोनों पदों के लिए चेहरे तय करने के लिए 21 जनवरी को दिन तय गया था। नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में भाजपा ने दावा जताया था कि उनके पार्षद ज्यादा जीतकर आए हैं, तो कांग्रेस का दावा भी यही रहा था। लेकिन पार्षदों के बीच आपसी सहमति न बन पाने के कारण यहां पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला नहीं हो पाया। नगर पंचायत जवाली में कांग्रेस का पूरा दावा था कि उनके ही पार्षद जीते हैं, लेकिन कांग्रेस के इस दावे के बाद भी कोई भी चेहरा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए तय नहीं हो पाया।

नगर परिषद कांगड़ा जहां पर सभी की नजरें भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए लगी हुई थीं वहां पर भी आपसी गुटबाजी के चलते चेहरे तय नहीं हो पाए। यहां पर नगर परिषद की सरदारी के लिए हमेशा से शर्मा व वर्मा परिवार के बीच जंग भी रही है, और कभी शर्मा तो कभी वर्मा परिवार से अध्यक्ष भी नगर परिषद के बने हैं। अब आज यहां पर रोचक यह भी होगा यहां पर कौन बाजी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मारता है। जिला में यही तीन नगर  निकाय भी बचे हैं जिन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिलने हैं । जबकि नगर परिषद ज्वालामुखी, देहरा, नूरपुर, नगरोटा बगवां सहित पहली बार बनी नगर पंचायत शाहपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय हो चुके हैं।

नगर परिषद देहरा

अध्यक्ष - सुनीता कुमारी, तीन बार जीती चुनाव

उपाध्यक्ष - मलकीयत परमार, दो बार जीते चुनाव

नगर परिषद  ज्वालामुखी

अध्यक्ष- धर्मेंद्र शर्मा, पहली बार जीते चुनाव

उपाध्यक्ष- शिव कुमार, दो बार जीते चुनाव

नगर परिषद नगरोटा बगवां

अध्यक्ष - रजनी बस्सी, पहली बार जीती चुनाव

उपाध्यक्ष - नवयोग भारद्वाज, पहली बार जीते चुनाव

नगर परिषद नूरपुर

अध्यक्ष- अशोक शर्मा शिब्बू, पहली बार जीते

उपाध्यक्ष - रजनी महाजन, पहली बार जीती

नगर पंचायत शाहपुर

अध्यक्ष -   ऊषमा देवी, पहली बार जीती चुनाव

उपाध्यक्ष -  विजय गुलेरिया, पहली बार जीते चुनाव

chat bot
आपका साथी