Ridge Repair : रिज मैदान बचाने के लिए फिर होगी लीपापोती, पत्थर भरने के बाद टारिंग करने की तैयारी में लगा निगम

Ridge Repair रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम की ओर से एक बार फिर से लीपापोती करने की तैयारी की जा रही है। इस बार रिज मैदान की दरारों को भरने के लिए पहले पत्थर बिछाया जाएगा और उसके ऊपर कोलतार बिछाई जाएगी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:53 PM (IST)
Ridge Repair : रिज मैदान बचाने के लिए फिर होगी लीपापोती, पत्थर भरने के बाद टारिंग करने की तैयारी में लगा निगम
रिज मैदान में पड़ी दरारों को भरने के लिए लाए गए पत्थर। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। Ridge Repair, रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम की ओर से एक बार फिर से लीपापोती करने की तैयारी की जा रही है। इस बार रिज मैदान की दरारों को भरने के लिए पहले पत्थर बिछाया जाएगा और उसके ऊपर कोलतार बिछाई जाएगी। बरसात में भी एक बार लाखों रुपये खर्च करके रिज को बचाने की कोशिश की गई थी। इसके बावजूद रिज मैदान में आई दरारें और बढ़ती गईं। अब तो कई स्थानों पर दरारें गड्ढों में बदल गई हैं।

प्रशासन की ओर से दरारों को भरने के लिए पत्थर मंगवा लिए गए हैं। इसके बाद इसकी टाङ्क्षरग की जाएगी। राज्य लोक निर्माण विभाग को अभी तक इस डंगे का काम करने के लिए विभाग की मंजूरी नहीं मिली है। इसके लिए वन विभाग की मंजूरी का इंतजार है। वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद ही इस काम को शुरू किया जा सकेगा। रिज मैदान को मजबूती देने के लिए आइआइटी रुड़की की ओर से एक प्लान तैयार किया गया है। इसके मुताबिक इस तरफ लगाए गए डंगे को दूसरी तरफ जोड़ा जाना है। इससे पूरे रिज मैदान को बचाने में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण को काम शुरू करने की नहीं मिल रही वन मंजूरी

रुड़की की टीम ने अपनी रिपोर्ट फाइनल करके लोक निर्माण विभाग को दे दी है लेकिन विभाग अभी तक काम शुरू नहीं कर पाया है। विभाग का कहना है कि यह वन भूमि होने के कारण पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिली पाई है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद ही विभाग की ओर से काम करना शुरू कर दिया जाएगा

डंगा लगाने के लिए कटने हैं 14 पेड़

नगर निगम की ट्री कमेटी ने रिज में लगने वाले डंगे के लिए कटने वाले पेड़ों का निरीक्षण कर लिया है। इसके लिए 14 पेड़ काटे जाने हैं। कमेटी ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार करके वन विभाग के माध्यम से कैबिनेट सब कमेटी को भेज दिया है। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होते ही इसमें कुछ राहत मिल सकती हैं।

दो नवंबर को हो सकती है कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम ङ्क्षचतित है। इसलिए फैसला लिया है कि जब तक मंजूरी नहीं मिलती तब तक इसकी टाङ्क्षरग कर दी जाए। इससे पानी का रिसाव रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी की बैठक जल्द हो सके इसलिए सरकार से मामला उठाया है। उम्मीद है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होगी। दो नवंबर को इस कमेटी की बैठक करवाने का आग्रह सरकार से किया है। मंजूरी मिलते ही इस काम तेजी से हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी