ल्हासा गिरने से तिनबड़-जयसिंहपुर मार्ग बंद, टैक्सी दबी

टंबर के नजदीक कथौण में बारिश से ल्हासा गिरने से तिनबड़-जयसिंहपुर सड़क अवरुद्ध हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:52 PM (IST)
ल्हासा गिरने से तिनबड़-जयसिंहपुर मार्ग बंद, टैक्सी दबी
ल्हासा गिरने से तिनबड़-जयसिंहपुर मार्ग बंद, टैक्सी दबी

संवाद सूत्र, तिनबड़ : टंबर के नजदीक कथौण में बारिश से ल्हासा गिरने से तिनबड़-जयसिंहपुर सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थानीय निवासी पवन कुमार की सड़क किनारे खड़ी टैक्सी में मलबे में दब गई। इसे शुक्रवार सुबह जेसीबी की मदद से निकाला गया।

पवन कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब तीन बजे ल्हासा गिरने की आवाज सुनाई दी। उसने मौके पर जाकर देखा तो उसकी टैक्सी मलबे में दबी हुई थी। यहां पर सड़क के विस्तारीकण का कार्य चल रहा है। जल्द उनके घर के साथ डंगे का निर्माण नहीं किया गया तो खतरा पैदा हो सकता है। सुबह नौ बजे तक सड़क बंद रही। इस कारण छात्रों को कालेज व कर्मचारियों को ड्यूटी पर जाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बारिश व तूफान से बरोग गांव में टूटे खंभे, विद्युत आपूर्ति बाधित

संवाद सूत्र, राजा का तालाब : भारी बारिश के कारण बरोह गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के कर्मचारी इसे सुचारू करने में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में राजा का तालाब को रैहन सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई करनी पजडी। विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ की कमी है। इस कारण फील्ड में काम करने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों को आए दिन लग रहे विद्युत कटों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। कभी मौसम तो कभी विभागीय लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। वीरवार को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विद्युत विभाग के सहायक कनिष्ठ अभियंता रंजीत सिंह ने कहा कि बरोह गांव में भारी बारिश व तूफान के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। विभाग के कर्मचारी समस्या का समाधान करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। भविष्य में ऐसी समस्या न आए, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी