चीनी गतिविधियों के विरोध में पदयात्रा पर तिब्बती युवक

चीन द्वारा अपनाई जा रही भारत-तिब्बत विरोधी गतिविधियों के विरोध में सोमवार से 140

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 09:16 PM (IST)
चीनी गतिविधियों के विरोध में पदयात्रा पर तिब्बती युवक
चीनी गतिविधियों के विरोध में पदयात्रा पर तिब्बती युवक

जेएनएन, गगल : चीन द्वारा अपनाई जा रही भारत-तिब्बत विरोधी गतिविधियों के विरोध में सोमवार से 1400 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले मैक्लोडगंज के तिब्बती युवक 28 वर्षीय तेंजिन गगल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि चीन ब्रह्मपुत्र के पानी को रोकने की कोशिश करके समूचे भारत से अन्याय कर रहा है तथा लंबे समय से भारत पर तरह-तरह की असहनीय हरकतें कर रहा है। पदयात्रा में अपना सामान आदि एक ठेले रूपी साइकिल पर साथ लेकर चल रहे युवक ने बताया कि उसकी यह पदयात्रा दो महीने बाद सिक्किम की सीमा नाथूला पर संपन्न होगी। उन्होंने मांग की कि चीनी वस्तुओं की खरीदारी बंद करके चीन को सजा दी जाए।

chat bot
आपका साथी