हिमाचल के 10 जिलों में कल आंधी व भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 12 जून व रविवार 13 जून को 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी व भारी बारिश होने की संभावना है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:11 PM (IST)
हिमाचल के 10 जिलों में कल आंधी व भारी बारिश का अलर्ट
आंधी से सोलन में प्लम की फसल को नुकसान हुआ। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 12 जून व रविवार 13 जून को 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी व भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।

शनिवार को किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, योलन व सिरमौर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश व आसमानी बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश होगी। बारिश का क्रम 20 जून तक रुक-रुक कर जारी रहने क संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को शिमला और उसके उपरी क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके कारण न्यनूतम व अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

ऊना में न्यनूतम तापमान वीरवार 10 जून को 18 साल में सबसे उच्च स्तर पर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें करीब साढ़े पांच डिग्री की गिरावट आई है। जिले में अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में तापकान में गिरावट आई है, जिससे ऊमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। वीरवार को प्रदेश के कई इलाकों में प्री मानसून की बारिश हुई थी। बिजली गिरने से कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ था। आंधी के कारण फलदार फसलों को नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा में आम और सोलन में प्लम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,17.9,24.7

सुंदरनगर,20.2,33.7

भुंतर,18.2,33.5

कल्पा,10.5,25.5

धर्मशाला,19.8,28.8

ऊना,24.6,37.4

नाहन,23.7,33.0

केलंग,10.8,25.6

सोलन,20.5,32.0

(डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी