पुलिस कर्मी को 20 मीटर तक घसीटते ले गए बाइक सवार पंजाब के तीन युवक

ऊना शहर में वीरवार को गुंडागर्दी की उस समय हद पार हो गई जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को बाइक सवार पंजाब के तीन युवक करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवकों ने पुलिस कर्मी के पांव पर बाइक चढ़ा दी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:48 PM (IST)
पुलिस कर्मी को 20 मीटर तक घसीटते ले गए बाइक सवार पंजाब के तीन युवक
पुलिसकर्मी को घसीटने पर कार्वाई करती पुलिस टीम। जागरण

ऊना, जागरण संवाददाता। ऊना शहर में वीरवार को गुंडागर्दी की उस समय हद पार हो गई जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को बाइक सवार पंजाब के तीन युवक करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवकों ने पुलिस कर्मी के पांव पर बाइक चढ़ा दी। बाइक की तेज गति के कारण पुलिस कर्मी की बाजू, कंधे व पांव पर चोट आई और उसका शोल्डर कैमरा भी टूट गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना शहर में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था। उस दौरान पंजाब नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में घूम रहे थे। पुलिस अधिकारियों की उन युवकों पर नजर पड़ गई। उन्होंने युवकों को रोकने के लिए संकेत किया लेकिन वे नहीं रुके और बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए भागने लगे। तीनों को भागता देखकर पुलिस कर्मी ने वायरलेस पर आगे मैसेज किया जिसे सुनकर ऊना के पुराने बस स्टैंड पर बने चौराहे पर पुलिस कर्मी ने तीनों आरोपितों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार तीनों युवक नहीं रुके। इस दौरान पुलिस कर्मी दौड़कर बाइक के सामने आया तो चालक ने उसके पैर के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इसके बावजूद पुलिस कर्मी ने हिम्मत दिखाई और चालक को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी को बाइक सवार युवक करीब 20 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गए। पुलिस कर्मी ने उन्हें नहीं छोड़ा। इस कारण तीनों युवक सड़क पर गिर गए। मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए। अन्य पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल पुलिस कर्मी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वहां उसका उपचार हो रहा है।

आरोपितों से हो रहा गहनता से पूछताछ

आरोपित बाइक सवार तीनों युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपित युवक रोहित, जीवन कुमार व जसविंद्र सिंह पंजाब के जालंधर के बंगा गांव के निवासी हैं।

-अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी