वन विभाग में खोले जाएंगे तीन आइटी कंट्रोल रूम : पठानिया

संवाद सहयोगी नूरपुर वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि वनों में होने वाली गतिविधियों पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 03:00 AM (IST)
वन विभाग में खोले जाएंगे तीन 
आइटी कंट्रोल रूम : पठानिया
वन विभाग में खोले जाएंगे तीन आइटी कंट्रोल रूम : पठानिया

संवाद सहयोगी, नूरपुर : वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि वनों में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए प्रथम चरण में शिमला, धर्मशाला व मंडी में आधुनिक किस्म के तीन आइटी कंट्रोल रूम खोले जाएंगे। साथ ही अन्य जिलों में भी ऐसे आइटी कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। पठानिया मंगलवार को विभागीय अधिकारियों से वर्चुअल बैठक करने के बाद नूरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, विभागीय स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से आइटी मैनेजमेंट की ट्रेनिग दी जाएगी। बकौल पठानिया, वन विभाग अपनी एप तैयार कर रहा है और इसमें फील्ड में तैनात स्टाफ को जीपीएस से जोड़ा जाएगा। इस सुविधा से फील्ड स्टाफ को आसानी से कार्य करने में मदद मिलेगी। वन भूमि पर अवैध गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नर्सरियों की उचित देखरेख व नई इकाइयां स्थापित करने के लिए तीन माह के भीतर अलग विग बनाया जाएगा। नर्सरियों में नई-नई किस्म के पौधे तैयार कर विभागीय आमदनी को बढ़ाया जाएगा। नर्सरियों में पानी की उचित व्यवस्था करवाने के लिए स्टोरेज टैंक बनवाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वर्चुअल बैठक में वन विभाग की प्रधान मुख्य अरण्यपाल डाक्टर सविता, विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नूरपुर में डीएफओ विकल्प यादव तथा वन निगम के मंडलीय प्रबंधक संदीप कोहली ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी