इस बार मुफ्त की मिट्टी से भरेंगे पड्डल मैदान के गड्ढे, नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपये

पड्डल मैदान को शिवरात्रि मेले के दौरान मिले जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य शुरू हो गया है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रशासन के आदेशानुसार पड्डल मैदान में पड़े गड्ढों को भरने के लिए जुट गया है। गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी निश्शुल्क मिली है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM (IST)
इस बार मुफ्त की मिट्टी से भरेंगे पड्डल मैदान के गड्ढे, नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपये
मंडी शहर का ऐतिहासिक पड्डल मैदान। जागरण

मंडी, संवाद सहयोगी। पड्डल मैदान को शिवरात्रि मेले के दौरान मिले जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य शुरू हो गया है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रशासन के आदेशानुसार पड्डल मैदान में पड़े गड्ढों को भरने के लिए जुट गया है। विभाग को गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी भी कालेज परिसर में हो रहे निर्माण कार्य से निश्शुल्क मिली है। जिला फुटबाल संघ ने मैदान में पड़े गडढों को भरने के कार्य का समर्थन किया है। संघ के जिलाध्यक्ष लीला विलास ने कहा है कि इससे जहां पड्डल मैदान समतल होगा वहीं खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस व खेलप्रतियोगिताओं में चोटिल होने का खतरा नहीं रहेगा।

पड्डल मैदान में हर साल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में हाट बाट सजाने व मंच आदि का निर्माण करने के लिए मैदान में हजारों के हिसाब से गडढे डाले जाते है। इससे मैदान की हालत खराब हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए 35 से 40 टिप्पर मिट्टी हर साल इस्तेमाल की जाती है। इस साल भी मेले के आयोजन से पड्डल मैदान को काफी नुक्सान पहुंचा है। उपायुक्त के आदेशानुसार पड्डल मैदान की मरम्मत का कार्य खेल विभाग ने शुरू किया है। खिलाडिय़ों के साथ साथ आम लोगों की बार बार शिकायत आ रही थी की मुख्य मैदान का बाहर वाला रास्ता बहुत खराब हो गया है विभिन्न खेल संघों की सलाह के बाद युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से मैदान में मिट्टी डाल कर इसे समतल करने का कार्य शुरू किया है।जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास ने कहा है कि वर्तमान में मैदान की दशा को देखते हुए मैदान की मरम्मत करना जरूरी है। वैज्ञानिक तरीके से मैदान में मिट्टी बिछाई जानी चाहिए व मैदान में समय समय पर घास भी काटी जानी चाहिए। जिससे खिलाडिय़ों को चोट लगने की संभावना न के बराबर रहे। संघ के महासचिव पंकज शर्मा का कहना है कि मैदान के सुंदरीकरण के समय मैदान से पत्थर निकाले गए थे। इससे मैदान में बारिश का पानी खड़ा हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि एक बार वैज्ञानिक तरिके से मैदान में मिट्टी डाल कर घास उगाई जाए।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के बाद पड्डल मैदान की हालत खराब हो गई थी।उपायुक्त मंडी के आदेशानुसार मैदान में पड़े गडढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। कालेज परिसर में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने मुफ्त में मिट्टी उपलब्ध करवाई है। मैदान को पूरी तरह समतल किया जा रहा है।

नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी मंडी

chat bot
आपका साथी