मनमुटाव हो दूर, एकजुटता के साथ ही जीत संभव : शुक्ला

जागरण संवाददाता धर्मशाला मनमुटाव पार्टी हित में नहीं है। जब तक हम एकजुट होकर आगे नह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 02:13 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 02:13 AM (IST)
मनमुटाव हो दूर, एकजुटता के 
साथ ही जीत संभव : शुक्ला
मनमुटाव हो दूर, एकजुटता के साथ ही जीत संभव : शुक्ला

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : मनमुटाव पार्टी हित में नहीं है। जब तक हम एकजुट होकर आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक जीत हासिल नहीं होगी। प्रदेश में तीन जगह उपचुनाव होने जा रहे हैं और हम एकजुटता से ही जीत हासिल कर सकते हैं। पार्टी का लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव भी है। अगर नेताओं में मनमुटाव हैं तो उन्हें मिल बैठकर सुलझाया जा सकता है। कांग्रेस की दो दिवसीय राजनीतिक मामले एवं समन्वयक समिति की बैठक में यह निष्कर्ष निकला है।

बैठक के समापन पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, उपचुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस 2022 के लक्ष्य को पूरा करेगी, लेकिन इसके लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। वीरवार को समस्याओं के समाधान के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी व जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास नेताओं व कार्यकर्ताओं की शिकायतें आएंगी जिन्हें वह अपने स्तर पर हल करने का प्रयास करेंगे। अगर निदान नहीं हो पाता है तो कमेटी सदस्य वरिष्ठ नेतृत्व को शिकायतें भेजेंगे। वीरवार को राजीव शुक्ला ने नगर निगम धर्मशाला के कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ मुलाकात की। बकौल शुक्ला, कांग्रेस के सत्ता में आते ही नगर निगम के विकास को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के साथ सहप्रभारी संजय दत्त बैठकें करेंगे।

chat bot
आपका साथी