तीन माह बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सौ पार

संवाद सहयोगी धर्मशाला कांगड़ा जिले में करीब तीन बाद शनिवार को तिब्बतियन संस्थान के 43 लोगों समेत 103 कोरोना संक्रमित हुए हैं व दो की मौत हुई है। मरने वालों में 75 वर्षीय बुजुर्ग व आठ साल का बच्चा शामिल है। साथ ही शनिवार को 29 लोग स्वस्थ हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:04 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:04 AM (IST)
तीन माह बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सौ पार
तीन माह बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सौ पार

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में करीब तीन बाद शनिवार को तिब्बतियन संस्थान के 43 लोगों समेत 103 कोरोना संक्रमित हुए हैं व दो की मौत हुई है। मरने वालों में 75 वर्षीय बुजुर्ग व आठ साल का बच्चा शामिल है। साथ ही शनिवार को 29 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अबतक 48,767 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 47,168 स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 512 हो गई व 1083 लोग जान गंवा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर के कमलेढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। नगेहड़ बैजनाथ के आठ वर्षीय बच्चे की मौत घर में हुई है। बच्चा होम क्वारंटाइन था। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए लोग एमएच पालमपुर, रोपड़ी, दीवान बाग नगरोटा बगवां, आरपीजीएमसी टांडा, सिविल लाइन धर्मशाला, फतेहपुर, ठारू, जालग, नगाल, पपरोला, आईमा, टैंगल बोर्ड आर्मी गेट धर्मशाला, लंज, रैत, आलमपुर, हरोट, संघोल, रेहलू, डाडासीबा, चनौर, कूहना, खनियारा, कंडबाड़ी, नूरपुर, फारियां, घराणा, कुट वन बनखंडी, धमेटा, सुनाड़ा, पुढ़वा, नोरबूलिका इंस्टीट्यूट, तिब्बतियन लाइब्रेरी, फंकी टाउन रोड, मैक्लोडगंज व दाड़ी क्षेत्रों के हैं। उन्होंने जिले की जनता से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। कहा कि बिना मास्क घर से न निकलें और शारीरिक दूरी भी बनाए रखें। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 11844 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना/वैक्सीन

24 घंटें में नए केस, 103

कुल सक्रिय केस, 512

24 घंटें में टीकाकरण, 11,844

अब तक कुल टीकाकरण, 17,17,169

chat bot
आपका साथी