कराटे चैंपियनशिप में छाए शाहपुर अकादमी के बच्चे

समाजसेवी अभिषेक ठाकुर की ओर से चलाई जा रही निश्शुल्क कराटे अका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 10:37 PM (IST)
कराटे चैंपियनशिप में छाए शाहपुर अकादमी के बच्चे
कराटे चैंपियनशिप में छाए शाहपुर अकादमी के बच्चे

संवाद सूत्र, शाहपुर : समाजसेवी अभिषेक ठाकुर की ओर से चलाई जा रही निश्शुल्क कराटे अकादमी के बच्चों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई है। पंजाब के बटाला में हुई इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप- 2021 में शाहपुर की टीम ने एक स्वर्ण, चार रजत व नौ कांस्य पदक जीते हैं। शाहपुर की अंकिता भड़वाल ने स्वर्ण पदक जीता है। उसने इससे पहले लुधियाना में आयोजित प्रतियोगिता के रजत पदक जीता था। इसके अलावा आदित्य जंबाल, अर्जुन, राधिका व सिमरन ने रजत तो पीहू भड़वाल, वेदा इंदौरिया, सहजप्रीत सिंह, मनसीरत, देवऋषि, काम्या, काव्या, प्रभसीन कौर व रुद्राक्षी ने कांस्य पदक जीता है। कोच रिकू ने शाहपुर अकादमी के 14 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अगले माह अमृतसर में भी प्रतियोगिता हो रही है तथा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अकादमी के संचालक अभिषेक ठाकुर ने कोच व बच्चों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी