एकलव्य की 'द पॉसिबिलिटी' फिल्म महोत्सव के लिए चयनित

संवाद सहयोगी नूरपुर नूरपुर के फिल्म निर्देशक एकलव्य सेन की फिल्म द पॉसिबिलिटी एशिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM (IST)
एकलव्य की 'द पॉसिबिलिटी' फिल्म महोत्सव के लिए चयनित
एकलव्य की 'द पॉसिबिलिटी' फिल्म महोत्सव के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, नूरपुर : नूरपुर के फिल्म निर्देशक एकलव्य सेन की फिल्म 'द पॉसिबिलिटी' एशिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित हो गई है। यह क्षेत्र तथा प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हिमाचली युवक द्वारा निर्देशित फिल्म चुनी गई है।

एकलव्य सेन पांच साल से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वह निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा कुछ फिल्मों में बतौर अदाकार भी काम किया है। एकलव्य सेन पांच साल में 31 शार्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं तथा हिमाचल के पहले निर्देशक हैं जो 31 फिल्मों में काम कर चुके हैं। एकलव्य सेन को इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा उनके दादा स्व. फकीर सिंह सेन से मिली है जो खुद एक लेखक और गीतकार थे। एकलव्य के माता पिता उसको सेना में भेजना चाहते थे, लेकिन एकलव्य की रुचि बचपन से ही कलाकार बनने की थी। स्कूल में अध्ययन के समय भी एकलव्य ने लगभग 30 नाटक की पटकथा लिखी। 2016 में एकलव्य ने अपने जेब खर्चे से एक कैमरा खरीदा और निकल पड़े अपने सपनों को सच करने। एकलव्य ने सबसे पहले एक पहाड़ी फिल्म में काम किया। उसके बाद कई शार्ट फिल्मों में निर्देशन व अदाकारी की। एकलव्य ने उपलब्धि का श्रेय स्वजनों और टीम को दिया है।

chat bot
आपका साथी