लोहारपुरा को बनाएंगे आदर्श पंचायत

प्रधान जी लोहारपुरा पंचायत अश्वनी शर्मा जसूर विकास खंड नूरपुर के अंतर्गत आते सुलयाली क्षेत्र क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM (IST)
लोहारपुरा को बनाएंगे आदर्श पंचायत
लोहारपुरा को बनाएंगे आदर्श पंचायत

प्रधान जी

लोहारपुरा पंचायत

अश्वनी शर्मा, जसूर

विकास खंड नूरपुर के अंतर्गत आते सुलयाली क्षेत्र की पंचायत लोहारपुरा से स्नातक तक शिक्षित 55 वर्षीय कृष्ण सिंह हीर को नई बनी पंचायत में जनता ने इस बार बतौर प्रधान जिम्मेदारी सौंपी है। लोहारपुरा पंचायत में विकास कार्यो की दरकार है। पंचायत में नौ वार्ड हैं, जो विकास में पिछड़े हुए हैं। ऐसे में पांच वर्षो में पंचायत की तस्वीर बदलना कृष्ण हीर के लिए एक चुनौती है, लेकिन अपने लंबे अनुभव के चलते वह आश्वस्त हैं कि वह पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में सफल होंगे। कृष्ण हीर ने बताया कि नई बनी पंचायत लोहारपुरा में नौ वार्ड हैं, जहां पर एक समान विकास किया जाएगा। इससे पूर्व सुलयाली और लोहारपुरा एक ही पंचायत थी, इस बार सुलयाली से अलग होकर लोहारपुरा नई पंचायत बनी है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हीर इससे पहले सुलयाली पंचायत के दो बार प्रधान और दो बार उपप्रधान भी रह चुके हैं। इस बार वह लोहारपुरा से चुनाव जीते हैं। पूर्व में सुलयाली पंचायत प्रधान रहे कृष्ण हीर को पंचायत में भरपूर विकास करवाने के लिए 15 अगस्त 2004 में दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने हिमाचल से बेस्ट प्रधान के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

प्राथमिकताएं

-पंचायत में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे।

-पंचायत में पक्की गलियां, और ट्यूब लाइट्स का प्रबंध किया जाएगा। -पंचायत के हर वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। -युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

- पात्र लोगों को आवास सुविधा।

छोटे चेक डैम व बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी