कमनाला वार्ड से पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमारी का निधन

संवाद सहयोगी जसूर कमनाला वार्ड से पंचायत समिति सदस्य 55 वर्षीय सुरेश कुमारी का रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 04:17 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 04:17 AM (IST)
कमनाला वार्ड से पंचायत समिति 
सदस्य सुरेश कुमारी का निधन
कमनाला वार्ड से पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमारी का निधन

संवाद सहयोगी, जसूर : कमनाला वार्ड से पंचायत समिति सदस्य 55 वर्षीय सुरेश कुमारी का रविवार को निधन हो गया। अधरंग की समस्या के कारण उन्हें पठानकोट स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। इस दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था और डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि बेटे अमन कुमार ने दी।

सुरेश कुमारी के पति रणजीत सिंह सीडीपीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सुरेश कुमारी के निधन के कारण अब कमनाला वार्ड में दोबारा चुनाव होगा। उक्त वार्ड के तहत कमनाला, जसूर व जाच्छ पंचायतें हैं। सुरेश कुमारी ने 1401 मत के अंतर से जीत हासिल की थी।

chat bot
आपका साथी