चड़ी में कन्फेक्शनरी के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

संवाद सूत्र शाहपुर पुलिस थाना शाहपुर के तहत चड़ी गांव में वीरवार को गोदाम में आग लगने स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:00 AM (IST)
चड़ी में कन्फेक्शनरी के गोदाम में 
आग से लाखों का नुकसान
चड़ी में कन्फेक्शनरी के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

संवाद सूत्र, शाहपुर : पुलिस थाना शाहपुर के तहत चड़ी गांव में वीरवार को गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। रितिक के कन्फेक्शनरी के गोदाम में अचानक आग लग गई और अंदर रखा सारा सामान जल गया।

गोदाम में इमारती लकड़ी भी रखी थी। इस बाबत सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान अग्निशमन विभाग के वाहन भी मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाया। रितिक सोनी ने गोदाम किराये पर लिया है। शाहपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी