नूरपुर की हिमोत्कर्ष इकाई ने पुण्यतिथि पर इस तरह याद किए कंवर हरि सिंह

नर सेवा नारायण सेवा की मूल अवधारणा से प्रेरित अपना समस्त जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में आहूत करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष हरि सिंह ने ताउम्र जरूरतमंदों के लिये कार्य किया। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST)
नूरपुर की हिमोत्कर्ष इकाई ने पुण्यतिथि पर इस तरह याद किए कंवर हरि सिंह
हिमोत्कर्ष के सदस्य पौधारोपण करते हुए। जागरण

नूरपुर, संवाद सहयोगी। नर सेवा नारायण सेवा की मूल अवधारणा से प्रेरित अपना समस्त जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में आहूत करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कंवर हरि सिंह  ने ताउम्र दीन दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिये कार्य किया। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। 27 जुलाई 2020 को इस नश्वर संसार से विदा लेने से पूर्व तक वह लगातार समाजसेवा व जरूरतमंद तबके की मदद के लिये कार्य करते रहे। मंगलवार को हिमोत्कर्ष परिषद की नूरपुर इकाई ने कंवर हरि ङ्क्षसह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिन्ना (नागनी) व पटवार सर्किल नागनी के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें संस्था द्वारा नीम, हरड़, बेहड़ा,आँबला, अमलतास, जामुन, आम, अमरूद, लसूड़ा, रीठा, कटहल, तथा कुछ सजावटी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रिन्ना (नागनी) की प्रधान राजवंत कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमोत्कर्ष की नूरपुर इकाई के संरक्षक योगेश महाजन ने की। हिमोत्कर्ष के प्रेस सचिव राजीव पठानिया ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में हिमोत्कर्ष की विभिन्न इकायों द्वारा कंवर हरि ङ्क्षसह की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण व सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राजीव पठानिया ने बताया कि कंवर हरि ङ्क्षसह अपने आप में एक संस्था थे। वो न केवल एक समाजसेवक थे बल्कि वो एक निर्भीक पत्रकार व स्तंभकार भी थे। इस अवसर पर संस्था के महासचिव सुभाष शर्मा, राजीव पठानिया, राङ्क्षजदर शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, नागनी पंचायत के पूर्व प्रधान उपेंद्र कटोच, कुलङ्क्षवदर ङ्क्षसह, पूर्व उपप्रधान प्रीतम मन्हास, स्वास्थ्य विभाग से राजेश सहोत्रा, पटवारी दीक्षा कुमारी, प्राइमरी टीचर फेडरेशन के अध्यक्ष मुल्तान ङ्क्षसह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य शमशेर ङ्क्षसह, हरजीत धीमान, पंचायत के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा युवक मंडल के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी