गरली बालिका आश्रम से भागी बालिका, मूहीं में मिली

गरली बालिका आश्रम से गेट फांद फरार हुई 13 वर्षीय बालिका को पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:13 PM (IST)
गरली बालिका आश्रम से भागी बालिका, मूहीं में मिली
गरली बालिका आश्रम से भागी बालिका, मूहीं में मिली

संवाद सूत्र, डाडासीबा : गरली बालिका आश्रम से गेट फांद फरार हुई 13 वर्षीय बालिका को पुलिस ने दो किलोमीटर दूर मूहीं में ढूंढ लिया है। गेट की ऊंचाई नौ फीट है। सूचना मिलने पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर व डीएसपी तिलकराज ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन मामले की जांच करवा रहा है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बालिका क्यों भागी थी, इसका पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात साढे़ आठ बजे गरली बालिका आश्रम के नौ फीट ऊंचे मेन गेट से कूदकर बालिका अचानक कहीं चली गई। सूचना मिलते ही रात को डीएसपी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा व पुलिस टीम ने चारों ओर घेराबंदी कर दी। करीब एक घंटे बाद बालिका को मूहीं गांव से ढूंढ लिया। पूछताछ करने के बाद बालिका को मेडिकल के लिए रात को सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया। घटना का पता चलने पर एसडीएम धनबीर ठाकुर खुद गाड़ी लेकर रात को बालिका आश्रम पहुंचे और हर पहलू की जांच की। चार वर्ष पहले एक लड़की रात को दीवार फांदकर भाग गई थी। इसे पुलिस ने दूसरे दिन ऊना में ढूंढ लिया था।

chat bot
आपका साथी