शाहपुर में नर्स सविता जम्वाल को लगाई सबसे पहले वैक्सीन

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को शाहपुर के सिविल हॉस्पिटल से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। शाहपुर ब्लॉक के खंड चकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र पॉल सिंह ने बताया की इस अभियान के तहत 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:12 PM (IST)
शाहपुर में नर्स सविता जम्वाल को लगाई सबसे पहले वैक्सीन
शाहपुर अस्पताल में नर्स सविता को वैक्सीन लगाते डॉक्टर। जागरण

शाहपुर, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को शाहपुर के सिविल हॉस्पिटल से  टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। शाहपुर ब्लॉक के खंड चकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र पॉल सिंह ने बताया की इस अभियान के तहत 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इस दौरान हेल्थ वर्कर आशा वर्कर आंगनबाड़ी वर्करों को यह वैक्सीन लगाई गई।

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन बिलकुल सेफ है  इससे डरने की कोई बात नहीं लोग बिना डरे बेझिजक  यह वैक्सीन लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी बार वैक्सीन की डोज  28 दिन के बाद लगेगी। वैक्सीन के साथ-साथ हमें कोविड के बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। 

शाहपुर अस्पताल में सबसे पहले सुबह 11 बजे नर्स सविता जम्वाल,  निवासी भनाला को  अस्पताल में पहली वैक्सीन लगाई गई। एक घंटे बाद बातचीत में सविता जम्बाल ने कहा कि अभी तक अच्छा महसूस कर रही हूं। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। दूसरे नंबर पर डॉक्टर सनी धीमान को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि अच्छा फील कर रहा हूं। इससे मुझे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। न ही अन्य किस्म की कोई परेशानी महसूस हो रही है उन्होने कहा की यह पूरी तरह सेफ है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद इम्यिुनिटी बढ़ती है। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि कोविड -19 के लिए बनाई गई गाइडलाइन का पालन करे। अभिनय शर्मा निवासी धनोटू ने वैक्सीन लगने के दो घंटे बाद बताया कि अच्छा फील कर रहा हूं। शाम साढ़े चार बजे तक शाहपुर अस्पाल में 87 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

chat bot
आपका साथी