हिमाचल छोटा राज्य, मगर जवानों का शौर्य हिमालय जैसा ऊंचा : जयराम

कारगिल विजय दिवस के मौके पर सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के हर युद्ध में वीरभूमि हिमाचल के शूरवीरों ने शौर्य गाथा लिखी है। हमारा प्रदेश छोटा है मगर हिमाचल के जवानों का शौर्य हिमालय जैसा ऊंचा रहा है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:08 PM (IST)
हिमाचल छोटा राज्य, मगर जवानों का  शौर्य हिमालय जैसा ऊंचा : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। कारगिल विजय दिवस के मौके पर सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के हर युद्ध में वीरभूमि हिमाचल के शूरवीरों ने शौर्य गाथा लिखी है। हमारा प्रदेश छोटा है, मगर हिमाचल के जवानों का शौर्य हिमालय जैसा ऊंचा रहा है। मुख्यमंत्री ने गेयटी थियेटर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 22 वर्ष पूर्व कारगिल की चोटियों पर जो विजय गाथा लिखी गई वह हमारी पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेंगी।

कारगिल युद्ध में 527 शहीद सैनिकों में 52 हिमाचल के थे। चार सैनिकों को परमवीर चक्र से नवाजा गया, जिनमें दो हिमाचल के थे। कैप्टन विक्रम बत्तरा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के थे जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि इस युद्ध में जिला बिलासपुर के सैनिक हवलदार संजय कुमार को भी अतुलनीय शौर्य के लिए सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।

कारगिल युद्ध के दौरान प्रदेश के सभी 52 शहीद सैनिकों के आश्रित परिवारों को पांच लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है। 50 प्रतिशत से अधिक अपंगता वाले 12 सैनिकों को 2.5 लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि तथा 50 प्रतिशत से कम अपंगता वाले छह सैनिकों के लिए एक लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

इसके बाद उन्होंने शिमला जिला के चार शहीदों के स्वजन को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। ग्रेनेडियर नरेश कुमार की पत्नी शकुंतला देवी को, ग्रेनेडियर यशवंत सिंह की माता विमला देवी को, ग्रेनेडियर अनंत राम को और राइफलमैन श्याम सिंह की माता देवकु देवी को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी