बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना उद्देश्य

जागरण संवाददाता धर्मशाला हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा की अध्यक्षता मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 09:13 PM (IST)
बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना उद्देश्य
बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना उद्देश्य

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा की अध्यक्षता में धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रूपा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करना है ताकि वे अपनी इच्छानुसार किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में अपने सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड का गठन महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों, नियमों, पुलिस और कार्यक्रमों की सिफारिशों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश में लड़कियों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करना और लड़कियों के स्वास्थ्य और पोषण सम्बन्धी पहलुओं में गुणात्मक सुधार के लिए सिफारशें करने की परिकल्पना करना भी है। मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारे को बुलंद करते हुए नारी के सम्मान पर जोर देने की बात कही। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा महिला शक्ति केन्द्र तथा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया और अपने सुझावों को अधिकारियों के साथ सांझा किया।

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिदल ने कहा कि महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए उन्हें पौष्टिक युक्त आहार लेना चाहिए ताकि उन्हें एनीमिया का शिकार न होना पड़े। इस अवसर पर एएसपी सृष्टि पांडे ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर महिलाओं को उनके अधिकारों बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरन्त गुड़िया हेल्पलाइन पर फोन करने पर बल दिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने समाज में महिलाओं के विशेष योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने पोषण माह पर जिला में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी