पौंग बांध में डूबने से दियाल गांव के बालक की मौत

उपमंडल फतेहपुर के तहत अनोह दियाल के बालक की शुक्रवार को पौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:07 PM (IST)
पौंग बांध में डूबने से दियाल गांव के बालक की मौत
पौंग बांध में डूबने से दियाल गांव के बालक की मौत

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : उपमंडल फतेहपुर के तहत अनोह दियाल के बालक की शुक्रवार को पौंग बांध में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 वर्षीय अर्पित पुत्र संजय कुमार निवासी दियाल फतेहपुर के रूप में हुई है।

अर्पित शुक्रवार को मां व छोटे भाई के साथ पशुओं को लाने जा रहा था। इस दौरान वह पौंग बांध में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी बांध में छलांग लगा दी लेकिन वह उसके हाथ लगा और खुद भी डूबने लगी। पास में पशुओं को चरा रहा युवक घटनास्थल पर पहुंचा और उसने मां को तो निकाल दिया लेकिन उसके बेटे का पता नहीं चला। बालक की बड़ी बहन भी वहां पहुंच गई और उसने भाई को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी लेकिन स्वजन बालक के शव को तुरंत घर ले गए। कार्यकारी थाना प्रभारी फतेहपुर अशोक ठाकुर टीम सहित घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। जिला परिषद सदस्य संजीव पराशर व लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी