गरली बालिका आश्रम से 13 साल की लड़की आधी रात को नौ फीट ऊंचा गेट फांदकर भागी, पढ़ें पूरा मामला

Garli Balika Ashram गरली बालिका आश्रम से 13 साल की लड़की गेट फांद कर फरार हो गई। गेट की ऊंचाई नौ फीट थी। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस व प्रशासन को मिली। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर खुद मौके पर पहुंच गए

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:51 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:51 PM (IST)
गरली बालिका आश्रम से 13 साल की लड़की आधी रात को नौ फीट ऊंचा गेट फांदकर भागी, पढ़ें पूरा मामला
गरली बालिका आश्रम से 13 साल की लड़की गेट फांद कर फरार हो गई।

डाडासीबा, कमलजीत। Garli Balika Ashram, गरली बालिका आश्रम से 13 साल की लड़की गेट फांद कर फरार हो गई। गेट की ऊंचाई नौ फीट थी। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस व प्रशासन को मिली। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर खुद मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने लड़की को दो किलोमीटर दूर ब्यौला मूहीं में ढूंढ निकाला। एसडीएम धनबीर सिंह ठाकुर व डीएसपी जवाली तिलक राज ने गरली बालिका आश्रम पुहंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन की। प्रशासन मामले की पड़ताल करवा रहा है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात साढे़ आठ बजे नौ फीट ऊंचे मेन गेट से कूद कर जिला कागंडा के धरोहर गांव गरली स्थित बालिका आश्रम में रह रही लड़की अचनाक कहीं चली गई। सूचना मिलते ही रात को डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा व अन्य पुलिस दलबल ने चारों ओर घेराबंदी करके करीब एक घंटे बाद ही उसे दो किलोमीटर दूर गांव ब्यौला (मूही) से ढूं निकाला और उसे पूछताछ के बाद मेडिकल के लिए रात को ही सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया।

वहीं इस घटना का पता ज्यों ही एसडीएम देहरा धनबीर सिह ठाकुर को चला तो वह खुद गाड़ी लेकर बालिका आश्रम गरली पहुंचे और हर पहलु की जांच की। इस तरह की घटना पहले भी आश्रम में हो चुकी है। उस दौरान यहां कार्यरत महिला कर्मचारियों पर भी सवाल उठे थे। इस विषय पर प्रशासन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

बीते चार वर्ष पहले एक लड़की रात को दीवार फांदकर भाग गई थी। जिसे पुलिस ने दूसरे दिन ऊना से बरामद किया था। अब घटी घटना की प्रशासन जांच कर रहा है। बालिका क्यों भागी थी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: कुल्‍लू में खुलेआम शराब पीने से रोकने पर पर्यटकों ने स्‍थानीय लोगों से की मारपीट, तीन लोग घायल

chat bot
आपका साथी