छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार

teacher arrested for humelation student कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक ने छेड़छाड़ कर गुरू व शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है।

By Edited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:53 AM (IST)
छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार
छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार
मंडी, जेएनएन। सरकाघाट क्षेत्र के एक स्कूल में आठवीं की छात्रों से छेड़छाड़ पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक द्वारा अश्लील हरकतें करने के बाद छात्रा ने मुख्याध्यापक से शिकायत की। इसकी भनक लगते ही आरोपित शिक्षक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। बाद में आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसका बाजू पकड़ कर उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। इससे वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रही थी। उधर, बलद्वाड़ा पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंद्रपाल ¨सह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित शिक्षक का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर है।

chat bot
आपका साथी