सुतराहड़ में मारपीट मामले में पीडि़त की पठानकोट में मौत, हत्या का मामला दर्ज, आरोपितों की तलाश तेज

ग्राम पंचायत भलेटा के सुतराहड़ गांव में 21 जुलाई की रात को हुई मारपीट मामले के पीडि़त ने वीरवार रात को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 41 वर्षीय बरियाम निवासी सुतराहड़ तहसील डाकघर पंजाहड़ा नूरपुर को पीटा गया था।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:55 PM (IST)
सुतराहड़ में मारपीट मामले में पीडि़त की पठानकोट में मौत, हत्या का मामला दर्ज, आरोपितों की तलाश तेज
सुतराहड़ में मारपीट मामले में पीडि़त की पठानकोट में मौत। जागरण आर्काइव

जसूर, संवाद सहयोगी। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भलेटा के सुतराहड़ गांव में 21 जुलाई की रात को हुई मारपीट मामले के पीडि़त ने वीरवार रात को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय बरियाम ङ्क्षसह पुत्र विधि चंद निवासी सुतराहड़ तहसील डाकघर पंजाहड़ा, नूरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बरियाम के साथ मारपीट करने के दोनों आरोपितों सन्नी व रणजीत निवासी सुतराहड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को दिए बयान में बरियाम ङ्क्षसह ने कहा था कि 21 जुलाई रात करीब दस बजे वह अपने घर के आंगन में बैठा था। इस दौरान उसे बरामदे में एक पटाखा दिखाई दिया, जिसे उसने जांचने के लिए आग लगाई तो पटाखा जल उठा और उसका धमाका हो गया। यही बात उसके पड़ोसी युवक रणजीत और सन्नी उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहस के दौरान दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान बरियाम ङ्क्षसह का सिर ईंटों के ढेर से जोरदार तरीके से टकरा गया और उसे सिर व अन्य भागों पर गंभीर चोटें आई। स्वजन ने उसे गंगथ अस्पताल पहुंचाया। सिर की चोट के चलते स्वजन उसे पठानकोट सिटी स्कैन करवाने ले गए और वहां उसके इलाज चल रहा था। वीरवार रात को बरियाम की दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस थाना नूरपुर प्रभारी कल्याण ङ्क्षसह ने बताया कि मामले के दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सांप के डसने से युवक की मौत

पुलिस थाना जवाली के तहत सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि समकेहड़ पंचायत का 22 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र स्वरूप लाल निवासी समकेहड़ वीरवार को घर मे सोया था और उसे सांप ने काट लिया। स्वजन ने उसे सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा रेफर कर दिया। स्वजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। जवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। समकेहड़ पंचायत के पूर्व प्रधान कर्ण ङ्क्षसह मोनू ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी