सुरेश कश्यप बोले, कोरोना मरीजों की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता

हिमाचल के कोरोना मरीजों को प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना किट मुहैया करवाई जाएगी जिसमें मास्क सैनिटाइजर काढ़ा दवाइयां व अन्य जरूरत का आवश्यक सामान उपलब्ध होगा। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कुल्लू मंडल की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:05 PM (IST)
सुरेश कश्यप बोले, कोरोना मरीजों की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप। जागरण आर्काइव

कुल्लू, संवाद सहयोगी। हिमाचल के कोरोना मरीजों को प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना किट मुहैया करवाई जाएगी, जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, काढ़ा, दवाइयां व अन्य जरूरत का आवश्यक सामान उपलब्ध होगा। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कुल्लू मंडल की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व संगठन संकट के इस समय में प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रदेश में आक्सीजन की कमी नहीं है तथा छह आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। सात और ऐसे प्लांट केंद्र द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रदेश में 55 मीट्रिक टन आक्सीजन का उत्पादन हो रहा है तथा 30 मीट्रिक अतिरिक्त आक्सीजन की मांग केंद्र से की है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कोविड टीकाकरण को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अपने मंडल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टेङ्क्षस्टग करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कोरोना से मरने वालों के दाह संस्कार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मदद करने का आग्रह भी किया। क्वारंटाइन कोविड मरीजों से बातचीत करके उनका हालचाल जानकर हौसलाफजाई करें तथा मदद मुहैया करवाए। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने मंडल को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि टेली मेडिसन के जरिये मरीजों के लिए डाक्टर उपलब्ध करवाएं जोकि दूरभाष के जरिए मरीजों तक आवश्यक जानकारी व इलाज मुहैया करवा सकें। कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद सहित बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ,मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी व सुंदरनगर विधायक राकेश जंबाल, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ,पूर्व सांसद महेश्वर ङ्क्षसह, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी व लाहुल स्पीति •िाला प्रभारी अमित सूद, कुल्लू •िाला प्रभारी संजीव कटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सुंदरनगर संगठनात्मक जिला प्रभारी युवराज बौद्ध, राहुल सोलंकी, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी