सुरेश कश्‍यप बोले, उपचुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं का सन्‍यास तय, राजन सुशांत फतेहपुर में भ्रम न फैलाएं

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में कांग्रेस पर खूब निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कश्‍यप ने कहा कि फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहां से भाजपा को जीतना है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:27 PM (IST)
सुरेश कश्‍यप बोले, उपचुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं का सन्‍यास तय, राजन सुशांत फतेहपुर में भ्रम न फैलाएं
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में कांग्रेस पर खूब निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कश्‍यप ने कहा कि फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहां से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है। फतेहपुर में भाजपा मज़बूत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं का सन्यास लेने का समय आ गया है। उनके कुछ नेता कह रहे हैं कि अगर उनके बूथ पर लीड नहीं आए तो वह सन्यास देंगे। लगता है कि इस बार कई कांग्रेस नेता सन्यास लेने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस नेता इन चुनावों में अपनी हार को महसूस कर रहे हैं और चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखे हुए हैं। कांग्रेस के नेता सच्चे मन से धरातल पर कार्य नहीं कर रहे हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है। वह उनकी रणनीति से पता चलता है। उन्होंने कहा मंडी में सैनिकों और शहीदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी की है, जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी।

हिमाचल देव भूमि और वीर भूमि है, शायद कांग्रेस यह भूल गई है। उन्होंने कहा अर्की में जब से वीरभद्र का स्वर्गवास हुआ है, तब से अर्की की जनता की सुध लेने भी अर्की कोई नहीं गए। कांग्रेस के नेता अपनी सहूलियत के हिसाब से घूम रहे हैं कोई अनुशासन नहीं है। उन्होंने कहा उपचुनावों में और 2022 में भाजपा की सरकार बननी तय है, हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है। आज किन्नौर, लाहुल, जुब्बल, अर्की , फतेहपुर और मंडी में जन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है, यह सरकार पर विश्वास जनता में दिखता है। कश्‍यप ने कहा राजन सुशांत को अपने अस्तित्व का पता होना चाहिए, वह जनता में भ्रम न फैलाएं।

chat bot
आपका साथी